फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not just floods Vadodara is also fighting crocodiles After Rain news in hindi

Gujarat: भारी बारिश और बाढ़ के बाद मगरमच्छ के खतरे से जूझ रहे वडोदरा के लोग; नदी के उफान पर होने से बाहर आए

Fri, 30 Aug 2024 02:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 30 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पिछले पांच दिनों में 10 मगरमच्छों को बचाया गया है। विश्वामित्री नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि, नदी का जलस्तर आज सुबह चरम स्तर 37 फीट से 12 फीट घटकर 24 फीट हो गया।

विज्ञापन
Not just floods Vadodara is also fighting crocodiles After Rain news in hindi
वडोदरा में मगरमच्छ - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। भयंकर बारिश और बाढ़ के कारण तबाही मच गई। वडोदरा में बाढ़ के साथ साथ स्थानीय लोगों को मगरमच्छ से भी सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, भारी बारिश के कारण विश्वामित्री नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी, जिससे यहां के घरों में बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ भी घुस गया। 10 से 15 फीट लंबे कई मगरमच्छ को वडोदरा की सड़कों, पार्क और घरों के पास देखा गया। यहां तक की घरों के छतों पर भी मगरमच्छ देखे गए। बता दें कि विश्वमित्री नदी 300 मगरमच्छों का स्थानीय निवास है।
विज्ञापन

विज्ञापन


एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पिछले पांच दिनों में 10 मगरमच्छों को बचाया गया है। उन्होंने आगे कहा, "दो मगरमच्छ को छोड़ दिया गया है और बाकी के आठ अभी भी हमारे साथ हैं। जब नदी का जलस्तर नीचे चला जाएगा तब हम उन्हें भी छोड़ देंगे।" विश्वामित्री नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि, नदी का जलस्तर आज सुबह चरम स्तर 37 फीट से 12 फीट घटकर 24 फीट हो गया। इस नदी के किनारे के रिहायशी इलाकों से मगरमच्छों को बचाने का काम वर्षों से चल रहा है। बारिश के कारण  मानसून के दिनों में संख्या बढ़ जाती है। जून में चार मगरमच्छों के बचाया गया था। वहीं जुलाई में इसकी संख्या 21 हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में बाढ़ के कारण अबतक 50 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बड़कर 26 हो गई। गुरुवार को 13,183 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कुछ इलाकों में स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed