फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not enough oxygen in hospitals as compared to corona patients

चिंताजनक: कोरोना मरीजों की तुलना में अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं

Wed, 05 May 2021 02:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 May 2021 02:23 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र के नागपुर में पांच नए स्ट्रेन की पुष्टि, लोगों को प्रशासन ने किया सतर्क

विज्ञापन
Not enough oxygen in hospitals as compared to corona patients
ऑक्सीजन का संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से जूझ रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट उनकी जान का दुश्मन बना हुआ है। राजस्थान के निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन न मिलने से मरीजों की भर्ती नहीं हो रही, वहीं भर्ती मरीजों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की नौबत आ गई है।

विज्ञापन


एक अस्पताल ने तो असर्थता जताते हुए अपने मरीज की जान बचाने के लिए किसी और केंद्र पर ले जाने का आग्रह कर डाला। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि हम केंद्र सरकार से ऑक्सीजन मांग रहे हैं, सभी से मदद की गुहार लगा रहे हैं ताकि हर कोई सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन


कर्नाटक: ऑक्सीजन संकट के कारण दो मरीजों की मौत
कर्नाटक में ऑक्सीजन संकट से 24 मरीजों की मौत के बाद मंगलवार को भी उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आनंद अस्पताल में ऑक्सीजन संकट के कारण दो मरीजों की मौत हो गई। ऑक्सीजन संकट दूर करने के लिए मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर राज्य में संक्रमण की रफ्तार समय के साथ तेज होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 44 हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं जबकि 239 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां भी अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन का संकट गहराता जा रहा है।

बिहार: कोरोना को रोकने के लिए 15 मई तक लॉकडाउन
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए के लिए बिहार सरकार ने 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। इसी के साथ बिहार देश का आठवां राज्य बन गया है जिसने महामारी पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

बिहार में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में बेड, दवा और ऑक्सीजन का संकट गहराने लगा है। ऑक्सीजन संकट के कारण कई अस्पतालों में मरीजों की भर्ती बंद है। इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ जरूरी दवाओं के संकट के चलते मरीजों की जान पर आफत बनी हुई है।

मध्य प्रदेश: कोरोना मरीज ने अस्पताल से कूदकर दी जान
कोरोना संक्त्रस्मित एक मरीज ने भोपाल के चिरायु अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सकता है। मृतक की पहचान देवेंद्र मालवीय (45) के रूप में हुई है जो भेल का रहने वाला था।

भोपाल में इस तरह की पहली घटना है। इसी तरह कोरोना संक्रमित एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। दो महीने वह संक्त्रस्मित हुए थे जिसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कुछ समय पहले उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ के बाद बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महाराष्ट्र: पांच जिलों में सख्त लॉकडाउन, सिर्फ होम डिलीवरी
कोरोना से बुरी तरह महाराष्ट्र के चार जिलों सतारा, सांगली, बारामती और अहमदनगर में मंगलवार शाम सात बजे से सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। निर्देश के अनुसार यहां 10 मई तक किराना, फल, सब्जी, बेकरी, डेयरी और मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थों की भी दुकानें बंद रहेंगी। होम डिलीवरी की सुविधा जारी रहेगी।


वहीं दूसरी ओर नागपुर में कोरोना के पांच नए स्ट्रेन मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार 35 सैंपल में से इन नए स्ट्रेन की पहचान हुई है। इसका प्रमख लक्षण सदी, खांसी और बुखार है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed