{"_id":"5d09e8e38ebc3e4dc41615ed","slug":"norway-island-sommaroy-wants-to-be-first-time-free-zone-in-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नार्वे: टाइम फ्री जोन बनाने की उठी मांग, यहां 69 दिन नहीं डूबता सूरज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नार्वे: टाइम फ्री जोन बनाने की उठी मांग, यहां 69 दिन नहीं डूबता सूरज
Wed, 19 Jun 2019 03:33 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, ओस्लो
वर्ल्ड डेस्क, ओस्लो
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
नार्वे का द्वीप
- फोटो : सोशल मीडिया
उगते सूरज के देश नार्वे के एक द्वीप के निवासियों ने फ्री टाइम जोन बनाने की मांग उठाई है। इसके लिए लोगों ने एक याचिका भी दायर की है। यहां साल के 69 दिन सूरज डूबता ही नहीं है जबकि सर्दियों में 90 दिन अंधेरा रहता है।
सोमारोय द्वीप के 300 निवासियों ने एक याचिका दायर कर कहा कि द्वीप को समय की सीमाओं से आजाद रखा जाए। इसका उद्देश्य यहां के निवासियों को काम के पारंपरिक घंटों से मुक्त रखना है। जिससे ये लोग जब मन करे काम कर सकें।
इस अभियान की अगुवाई करने वाले केजेल ओव हेविंग के अनुसार इस बदलाव से उनके स्कूल-कॉलेज और कामकाज के समय में बदला जा सकेगा। सोमारोय द्वीप में गर्मियों में 69 दिन सूरज डूबता ही नहीं है। जबकि सर्दियों में करीब 90 दिनों तक सूरज दिखाई ही नहीं देता।
विज्ञापन
इस द्वीप पर पर्यटन और मछली पालन आय के प्रमुख जरिये हैं। यहां देर रात को भी आप बच्चों को खेलते, कर्मचारियों को ऑफिस जाते या घर का कामकाज करते देख सकते हैं।

ब्रिज पर ताले की जगह घड़ियां बांधते हैं लोग
नार्वे के पुल पर बंधी घड़ियां
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप यूरोप के देशों में घूमने जाएं तो वहां बने पुल (ब्रिज) पर आपको ताले लगे दिखाई देते हैं जिसे लव लॉक भी कहा जाता है। लेकिन, यदि आप नार्वे के इस द्वीप पर जाएं तो पुलों पर तालों की जगह घड़ियां लगी दिखाई देंगी।