फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northern Railway introduces 34 special trains to clear festive rush of passengers Latest News Update

Indian Railways: त्योहारी सीजन में रेलवे चलाएगा 34 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सहूलियत के लिए लिया गया फैसला

Wed, 18 Oct 2023 08:19 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 08:19 PM IST
सार

रेलवे यात्रियों की त्योहारी भीड़ को देखते हुए बुधवार से 34 विशेष ट्रेनें शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
Northern Railway introduces 34 special trains to clear festive rush of passengers Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन से पहले उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत रेलवे यात्रियों की त्योहारी भीड़ को देखते हुए बुधवार से 34 विशेष ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। विशेष ट्रेनें 18 अक्तूबर से 11 दिसंबर के बीच 377 चक्कर लगाएंगी। इनमें से 351 यात्राएं देश के पूर्वी हिस्से की ओर और 26 यात्राएं उत्तरी क्षेत्र की ओर होंगी।
विज्ञापन


उत्तरी महाप्रबंधक ने स्पेशल ट्रेनों ने कहा..
उत्तरी महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने कहा, इन 34 ट्रेनों के अलावा, मौजूदा 69 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे और कुल मिलाकर, उत्तर रेलवे त्योहारी सत्र के दौरान यात्रियों की आवाजाही में वृद्धि को देखते हुए 5.5 लाख अतिरिक्त बर्थ और सीटें बनाएगा। मेरा मानना है कि अतिरिक्त व्यवस्थाएं बढ़ी हुई मांग का ख्याल रखेंगी। हालांकि, हम स्थिति पर नजर रखेंगे और अगर हमें लगता है कि और अधिक विशेष ट्रेनों की जरूरत है, तो हम निश्चित रूप से उस पर भी विचार करेंगे। फिलहाल, मैं मुझे लगता है कि यह पर्याप्त है।
विज्ञापन


विशेष ट्रेनों की समयबद्धता के बारे पर चौधरी ने कहा कि वे यथासंभव आगमन और प्रस्थान के निर्धारित समय को बनाए रखेंगे और अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के कारण समय की पाबंदी नहीं खोएंगे। ये अतिरिक्त ट्रेनें हमारे लिए अन्य ट्रेनों की तरह ही महत्वपूर्ण हैं और मैं विशेष ट्रेनों से यात्रा करने की योजना बना रहे सभी यात्रियों को आश्वस्त करूंगा कि उनकी समय की पाबंदी बनाए रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने संभावित यात्रियों को अपने सोशल मीडिया हैंडल और पूछताछ कार्यालयों से विशेष ट्रेनों का विवरण प्राप्त करने की सलाह दी है।

भीड़भाड़ और भगदड़ से बचने की रेलवे की तैयारी 
उत्तर रेलवे ने बुधवार को त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को भीड़भाड़ और भगदड़ जैसी घटनाओं से बचने के लिए अपनी ट्रेनों के प्रस्थान से 15 से 20 मिनट पहले स्टेशनों पर पहुंचने की सलाह दी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि यदि लोग जल्दी आते हैं तो उनके इंतजार के लिए विशेष होल्डिंग क्षेत्र निर्धारित किए जाएंगे और इससे सीमित जगह वाले प्लेटफार्मों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए हम बड़ी संख्या में सुरक्षा और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को तैनात करेंगे।


चौधरी ने कहा, अगर लोग सावधान और सतर्क नहीं रहे तो भगदड़ जैसी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। भीड़भाड़ होने पर लोग प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर गिर सकते हैं। इसके अलावा, वे खुद के लिए और अन्य यात्रियों के लिए भी बहुत असुविधा पैदा कर सकते हैं। बता दें 2010 में त्योहारी सीजन के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed