Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northern Railway grants one-time option to female track maintainers to change job category

Northern Railway: अब अपने डिवीजन में नौकरी बदल सकेंगी महिला ट्रैक मेंटेनर्स, पूरी करनी होंगी ये शर्तें

Fri, 22 Aug 2025 04:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 22 Aug 2025 04:36 PM IST
सार

Northern Railway: उत्तर रेलवे के छह मंडलों में कार्यरत महिला ट्रैक मेंटेनर्स को एक बार नौकरी की श्रेणी बदलने का विकल्प दिया गया है। यह फैसला कुछ शर्तों के साथ लागू होगा, जैसे कि तीन साल की नियमित सेवा और इच्छित पद में रिक्ति व मेडिकल योग्यता। यह निर्णय उत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के लगातार प्रयासों के बाद लिया गया है।

विज्ञापन
Northern Railway grants one-time option to female track maintainers to change job category
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर रेलवे के छह मंडलों में पटरियों की देखरेख करने वाली महिला कर्मचारियों (ट्रैक मेंटेनर्स) को अब अपने-अपने डिवीजन या यूनिट में नौकरी बदलने का एक बार का विकल्प मिलेगा। संबंधित अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है। यह आदेश जम्मू, फिरोजपुर, अंबाला, दिल्ली, मुरादाबाद और लखनऊ जैसे रेल मंडलों में काम कर रही महिला ट्रैक मेंटेनर्स पर लागू होगा।
विज्ञापन


हाल ही में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधन की ओर से जारी परिपत्र (सर्कुलर) में कहा गया, यह फैसला लिया गया है कि उत्तर रेलवे की सभी पात्र महिला ट्रैक मेंटेनर्स को एक बार नौकरी बदलने का विकल्प दिया जा सकता है, अगर वे किसी अन्य श्रेणी का चयन करें, बशर्तें वे शर्तों को पूरा करें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री की तुलना क्लर्क-चपरासी से क्यों की? निशाने पर कांग्रेस-राजद-आप
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ की क्षेत्रीय इकाई 'उत्तर रेलवे कर्मचारी संघ' बीते कुछ महीनों से यह मुद्दा रेल प्रशासन के सामने उठा रही थी। उसके लगातार प्रयासों के बाद उत्तर रेलवे ने इस एक बार नौकरी बदलने के विकल्प को मंजूरी दी।


नौकरी की श्रेणी बदलने के लिए उत्तर रेलवे ने कुछ शर्तें बताई हैं। इसमें कहा गया है कि केवल वही महिला ट्रैक मेंटेनर इस विकल्प का लाभ उठा सकती हैं, जिन्होंने इस पद पर तीन साल की नियमित सेवा पूरी कर ली हो। वे अपनी डिवीजन या यूनिट में उपलब्ध किसी अन्य पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: गणेशोत्सव पर घर जाने वालों को मिलेगी कंफर्म सीट, रेलवे ने इन क्षेत्रों से शुरू की 380 स्पेशल ट्रेनें

परिपत्र में कहा गया है कि जिस श्रेणी में महिला जाना चाहती है, उसमें पद रिक्त होना चाहिए। साथ ही, उस पद की मेडिकल योग्यता भी महिला कर्मचारी को पूरी करनी होगी। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर किसी डिवीजन में एक साथ सभी महिला ट्रैक मेंटेनर्स की श्रेणी नहीं बदली जा सकती, तो ऐसे में वरिष्ठता के आधार पर यानी जो सबसे पहले नियुक्त हुई हों, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed