फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast political parties announcing merger formed committee

Politics: पूर्वोत्तर के चार राजनीतिक दलों ने किया विलय; पार्टी का संविधान, झंडा, नाम तय करने के लिए बनाई समिति

Tue, 04 Nov 2025 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Nov 2025 07:57 PM IST
सार

Politics: पूर्वोत्तर के चार राजनीतिक दलों ने मंगलवार को विलय की घोषणा के बाद समिति का गठन किया है। यह समिति एक नए राजनीतिक मोर्चे का संविधान, झंडा और नाम तय करेगी। टिपरा मोधा के प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि यह समिति 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 

विज्ञापन
Northeast political parties announcing merger formed committee
प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा, कोनराड संगमा - फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

पूर्वोत्तर के चार राजनीतिक दलों ने मंगलवार को विलय की घोषणा की। इसके बाद टिपरा मोधा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा ने कहा कि उन्होंने एक समिति बनाई है, जो अगले डेढ़ महीने में उनके मार्गदर्शक सिद्धांतों, संविधान, झंडा और नाम आदि पर चर्चा करेगी। उन्होंने कहा, यह अहम है कि हम एक साथ आएं और हमारे युवाओं की अगली पीढ़ी के लिए लड़ें। 
विज्ञापन


संविधान, नाम और झंडे पर चर्चा करेगी समिति: देबबर्मा
नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में देबबर्मा ने कहा, 'हमने एक समिति बनाई है जो अगले 45 दिनों में हमारे मार्गदर्शक सिद्धांतों, हमारे संविधान में क्या होगा, हमारा झंडा और नाम आदि पर चर्चा करेगी। यह महत्वपूर्ण है कि हम एक साथ आएं और हमारे युवाओं की अगली पीढ़ी के लिए लड़ें। अगर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनना है, तो भारत के सभी हिस्सों का समान रूप से प्रतिनिधित्व होना चाहिए।'
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: सांगली का इस्लामपुर शहर बना 'ईश्वरपुर', नगर परिषद का भी बदला नाम; महाराष्ट्र सरकार ने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चाओं और समझौतों पर रिपोर्ट सौंपेंगे समिति के सदस्य: संगमा
वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा, 'हमारे पास अलग-अलग राजनीतिक दल हैं। ये सभी राजनीतिक दल मिलकर एक ही पार्टी और पहचान बनाना चाहते हैं। मैंने इन सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों से मिलकर एक समिति बनाने की घोषणा की है और अगले 45 दिनों में वे आयोजित चर्चाओं और आपसी समझौतों पर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। इसका केंद्र सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed