फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ke Din Todays Big Events 22 September 2026 Tuesday news and updates

आज के दिन: पहली बार दिल्ली के बाहर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन, एशियाड में भारत का गोल्ड मेडल मुकाबला

Tue, 22 Sep 2026 06:08 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 22 Sep 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ke Din Todays Big Events 22 September 2026 Tuesday news and updates
आज के दिन। - फोटो : अमर उजाला
22 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज पहली बार दिल्ली के बाहर राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का आयोजन होगा। गुजरात के केवड़िया में होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रहेंगी। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


आइये जानते हैं आज के अहम घटनाक्रम और कार्यक्रम...

1. नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी की सुरक्षा याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई
कलकत्ता उच्च न्यायालय 22 सितंबर को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज पांच आपराधिक मामलों में दंडात्मक कार्रवाई से राहत मांगी है। मिलन प्रधान 2007 के नंदीग्राम आंदोलन से जुड़े हत्या, अपहरण और दंगे जैसे गैर-जमानती मामलों में 3 अक्तू    बर तक न्यायिक हिरासत में हैं। हल्दिया अदालत द्वारा हिरासत में भेजे जाने से उनका चुनावी प्रचार अभियान रुक गया है।
विज्ञापन

2. एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 सितंबर को नई दिल्ली में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के प्रमुखों के तीसरे दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 'संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी' विषय पर आधारित इस सम्मेलन में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुख भाग लेंगे। सम्मेलन में मादक पदार्थों के नियंत्रण के विजन डॉक्यूमेंट (2026-29) की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। गृह मंत्री लखनऊ और देहरादून में एनसीबी के नए परिसरों की आधारशिला रखेंगे तथा एनसीबी की नई वेबसाइट भी लॉन्च करेंगे।

3. गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम गुजरात के केवडिया स्थित एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के इतिहास में यह पहला मौका है जब समारोह का आयोजन दिल्ली से बाहर किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

4. अमेरिका में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप की होगी मुलाकात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आज को अमेरिका में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। जेलेंस्की 22 सितंबर की शाम अमेरिका पहुंचने वाले हैं। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच युद्ध में तनाव कम करने के उपायों के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और मानवीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

5. एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वर्ण पदक मुकाबला
एशियाई खेल 2026 के तीसरे दिन 22 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला स्वर्ण पदक के लिए श्रीलंका से होगा। भारत अब तक टूर्नामेंट में 6 पदक जीत चुका है। इसके अलावा वुशू खिलाड़ी रोशिबिना देवी और आर्यन अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पदक पक्का करने उतरेंगे। बैडमिंटन में पुरुष और महिला टीमों का मुकाबला जापान से होगा, जबकि एयर राइफल मिक्स टीम, मुक्केबाजी और तैराकी स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान में होंगे।
विज्ञापन

6. इंडिया 'ए' बनाम ऑस्ट्रेलिया 'ए': पुडुचेरी में पहला चार दिवसीय मैच शुरू
पुडुचेरी के सीकैम स्टेडियम में 22 सितंबर से इंडिया 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के बीच पहला चार दिवसीय मैच शुरू हो रहा है। कप्तान देवदत्त पडिक्कल और उप-कप्तान साई सुदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी। आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों के लिहाज से यह श्रृंखला बेहद महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में अनुभवी बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब और तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन शामिल हैं।

7. तमिलनाडु: स्कूली छात्रों के लिए 'पेरुंतलैवर कामराजर' नाश्ता योजना के विस्तार का शुभारंभ
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 22 सितंबर को कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए 'पेरुंतलैवर कामराजर नाश्ता योजना' के विस्तार का शुभारंभ करेंगे। इस योजना से राज्य के 15,454 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लगभग 15.30 लाख अतिरिक्त छात्र लाभान्वित होंगे। इस विस्तार के लिए 217.63 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया है, जिससे योजना का कुल बजट बढ़कर 724 करोड़ रुपये हो गया है।

8. उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन करेंगे 9वें 'भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2026' का उद्घाटन
उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन 22 सितंबर को 9वें 'भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2026' का उद्घाटन करेंगे। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस 5-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जल सुरक्षा और जलवायु लचीलेपन पर वैश्विक विशेषज्ञ, नीति निर्माता और उद्योग प्रतिनिधि मंथन करेंगे। इस कार्यक्रम में नीदरलैंड और जर्मनी साझेदार देशों के रूप में भाग ले रहे हैं।

9. नेपाल-ईरान के प्रधानमंत्री यूएन महासभा के लिए अमेरिका रवाना
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 सितंबर को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका रवाना हो रहे हैं। मार्च में पदभार संभालने के बाद यह प्रधानमंत्री शाह की पहली विदेश यात्रा है। वे 24 सितंबर को यूएन महासभा के आम वाद-विवाद को संबोधित करेंगे, जहां वे नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

इसी के साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी मंगलवार को ही यूएनजीए में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका रवाना होंगे। पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान पर अमेरिकी हमलों के खिलाफ पेजेश्कियान देश का पक्ष दुनिया के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed