फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Vaccination: Norms For Precaution Dose of Corona Vaccination Relaxed For Overseas Travellers Check New Rules News in Hindi

Covid 19 Precaution Dose: अब गंतव्य देश के नियमों के हिसाब से प्रीकॉशन डोज लगवा सकेंगे यात्री, दूसरी डोज के बाद नौ महीने के अंतराल अनिवार्य नहीं

Thu, 12 May 2022 03:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 12 May 2022 03:00 PM IST
सार

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) ने सुझाव दिया था कि जिन लोगों को विदेश यात्रा करने की जरूरत है वह कोविड टीके की एहतियाती खुराक नौ महीने की निर्धारित प्रतीक्षा अवधि से पहले भी ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Covid 19 Vaccination: Norms For Precaution Dose of Corona Vaccination Relaxed For Overseas Travellers Check New Rules News in Hindi
कोविड-19 टीकाकरण - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक और बूस्टर खुराक के बीच के अंतर को कम करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब विदेश जाने वाले लोग जिस देश जा रहे हैं, वहां की गाइडलाइन के हिसाब से भारत में ही प्रीकॉशन डोज ले सकेंगे। यानी दूसरी डोज और प्रीकॉशन डोज के नौ महीने का अंतर रखने वाले नियम को आखिरकार खत्म कर दिया गया है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार का यह फैसला टीकाकरण पर गठित सरकारी पैनल- एनटीएजीआई के प्रस्ताव पर आया है। स्वास्थ्य मंत्री मनुसख मंडाविया ने कहा, "भारत के नागरिक और छात्र, जो विदेश जा रहे हैं, अब गंतव्य देश की गाइडलाइंस के हिसाब से प्रीकॉशन डोज ले सकते हैं। यह सुविधा जल्द ही कोविन पोर्टल पर मुहैया हो जाएगी।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) ने सुझाव दिया था कि जिन लोगों को विदेश यात्रा करने की जरूरत है वह कोविड टीके की एहतियाती खुराक नौ महीने की निर्धारित प्रतीक्षा अवधि से पहले भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लगे हुए नौ महीने का समय पूरा हो चुका है वह एहतियाती खुराक के पात्र हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में रोजगार, व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं, विदेशी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, खेल आयोजनों में भाग लेने और द्विपक्षीय व बहुपक्षीय बैठकों के लिए विदेश यात्रा करने वालों के लिए कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक की मांग करने वाले कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। .


एक सूत्र ने कहा कि इस मुद्दे पर बुधवार को चर्चा हुई थी और एनटीएजीआई ने सिफारिश की है कि जिन लोगों के लिए विदेश यात्रा करना जरूरी है वह जिस देश की वह यात्रा कर रहे हैं, उसकी जरूरतों के अनुसार नौ महीने की प्रतीक्षा अवधि से पहले भी एहतियाती खुराक लगवा सकते हैं। भारत में इस साल 10 जनवरी को हेल्थकेयर और अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों समेत 60 वर्ष से अधिक आयु के और गंभीर बीमार बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए कोरोना वायरस रोधी टीके की एहतियाती या बूस्टर खुराक लगाने की शुरुआत की गई थी।

10 अप्रैल को देश में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोगों के लिए टीके की एहतियाती खुराक लगाने की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed