फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Noolpuzha first tribal panchayat in state to achieve complete vaccination Kerala CM Announced

केरल: पूर्ण टीकाकरण वाली राज्य की पहली आदिवासी पंचायत बनी नूलपुझा, सीएम विजयन ने किया एलान

Sun, 08 Aug 2021 04:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Aug 2021 04:43 PM IST
सार

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच केरल से अच्छी खबर आई है। यहां एक आदिवासी पंचायत के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगा दिया गया है। हालांकि, इनमें वे लोग शामिल नहीं हैं, जो हाल ही में संक्रमित हुए थे।

विज्ञापन
Noolpuzha first tribal panchayat in state to achieve complete vaccination Kerala CM Announced
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के वायनाड जिले का नूलपुझा पूर्ण टीकाकरण करने वाली राज्य की पहली आदिवासी पंचायत बन गई है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार इसकी जानकारी दी। विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि पंचायत के विभिन्न हिस्सों के पांच स्कूलों में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए ताकि आदिवासी विभाग के वाहनों के जरिए आदिवासियों को वहां लाया जा सके। जो लोग शिविरों तक नहीं पहुंच सके, उन्हें सीधे कॉलोनियों में जाकर टीका लगाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे लोग जो पिछले तीन महीनों में कोरोना संक्रमित या प्राथमिक संपर्क के दायरे में थे, उन्हें टीका नहीं लगाया गया है। कॉलोनियों में रहने वाले उन लोगों के लिए जिनके पास आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज नहीं थे, कॉलोनी में ही किसी व्यक्ति के संदर्भ आईडी का उपयोग करके उन्हें पंजीकृत करने के लिए कोविन ऐप पर एक विशेष प्रावधान उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन


मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने विजयन को लिखी चिट्ठी
उधर, केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सीएम पिनाराई विजयन को हाल के दिनों में अस्पताल पर हमलों की बार-बार होने वाली घटनाओं के बारे में पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से इस मामले को देखने और आवश्यक कदम उठाने को कहा है। उनकी मांग है कि अस्पतालों में सीसीटीवी जैसे संसाधनों को बढ़ाया जाए और घटना के बाद तेजी से कार्रवाई कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed