{"_id":"58ef7ab24f1c1bc342cf68ef","slug":"non-bailable-warrant-against-zakir-naik-in-the-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जाकिर नाइक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जाकिर नाइक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 13 Apr 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
zakir naik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक जाकिर नाइक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर एक याचिका पर कोर्ट ने जाकिर के खिलाफ वारंट जारी किया है। बता दें कि ईडी ने जाकिर नाईक को उसके समक्ष पेश होने के लिए चार समन जारी किए थे लेकिन उसने किसी का भी जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
एनबीडब्लू ने विदेश मंत्रालय को इसके निष्पादन के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भेजा है। आपको बता दें कि कोर्ट के फैसला देने के पहले जाकिर के वकील ने अपनी दलील प्रस्तुत की थी, जिसका प्रवर्तन निदेशालय ने विरोध किया।
विज्ञापन
इससे पहले ईडी ने मंगलवार को विशेष अदालत में याचिका दायर की थी और एनबीडब्ल्यू ने कहा कि नाइक जांच प्रक्रिया में सहयोग देने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा ईडी के वकील हितेन वेनेगांवकर ने कहा कि कई सम्मन जारी करने के बावजूद नाईक जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
वेनेगांवकर ने दावा किया कि जाकिर ईडी के सामने पेश होने के बजाय नियमों और शर्तों को ताक पर रखने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पहले ही सम्मन का पालन करने के लिए और अधिक समय की मांगा था। जिसके बाद एजेंसी ने उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज करने के लिए कहा था।
ईडी ने जाकिर के एनजीओ आईआरएफ को विदेशों से प्राप्त 60 करोड़ रुपये के फंड में गफलत होने का आरोप लगाकर इसकी जांच कराने की मांग की थी। बता दें कि इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाईक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) और अन्य संस्थाओं की 18.37 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।