फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nobel Winner Abhijit Banerjee says PM Narender Modi told me media will ask question of Anti Modi

नोबेल विजेता अभिजीत का रोचक जवाब, कहा-पीएम ने चेताया था 'एंटी मोदी' सवाल में फंसाएगा मीडिया

Tue, 22 Oct 2019 05:02 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 22 Oct 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Nobel Winner Abhijit Banerjee says PM Narender Modi told me media will ask question of Anti Modi
नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी - फोटो : PTI

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अभिजीत बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था पर की गई अपनी टिप्पणियों के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं देना ही सही समझा। एक सवाल का जवाब उन्होंने बहुत ही रोचक अंदाज दिया। उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों के फेंके गए जाल में नहीं फंसेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी उन्हें पहले ही सचेत कर चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में कहा कि यह बहुत ही सौहार्दपूर्ण और अच्छी रही। उन्होंने रोचक खुलासा करते हुए बताया, 'पीएम ने बातचीत की शुरुआत मजाक के साथ की। उन्होंने कहा कि मीडिया आपको मोदी विरोधी बातें करने के लिए उकसाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्रकारों द्वारा पूछे जा रहे सवालों के बीच अभिजीत बनर्जी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री टीवी देखते हैं और वह हर चीज पर नजर रखते हैं। उन्होंने कहा, 'वह टीवी देख रहे हैं और आप लोगों को भी देख रहे हैं। उन्हें पता है कि आप लोग क्या करने की कोशिश में हैं।' दरअसल, अभिजीत बनर्जी से उनके आर्थिक सुस्ती वाले बयान पर टिप्पणी करने को कहा गया था। मगर उन्होंने सवाल को बीच में ही काटते हुए कहा कि उन्हें पता है कि मीडिया उनसे क्या कहलवाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed