{"_id":"5f3607ca8ebc3e3cb03fcf4a","slug":"no-transit-flight-allowed-to-land-at-delhi-international-airport-on-independence-day-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस 2020ः दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ घंटों के लिए नहीं उतर सकतीं अनिर्धारित ट्रांजिट उड़ानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वतंत्रता दिवस 2020ः दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ घंटों के लिए नहीं उतर सकतीं अनिर्धारित ट्रांजिट उड़ानें
Fri, 14 Aug 2020 09:10 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा रनवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक डायल ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन पर अनिर्धारित ट्रांजिट उड़ानों को सुबह चार घंटे और शाम को तीन घंटे उतरने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (डायल) ने कहा कि निर्धारित उड़ानें सामान्य तरीके से संचालित होंगी।
विज्ञापन
नोटिस टू एयरमैन (नोटम) के अनुसार दिल्ली हवाईअड्डे पर 15 अगस्त को सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक ट्रांजिट उड़ानों के उतरने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
अनिर्धारित ट्रांजिट उड़ानों से आशय ऐसे विमानों से है जिनका हवाईअड्डे पर उतरना पूर्व में निर्धारित नहीं है और जो ईंधन भरने या अन्य ऐसे किसी कारण से अस्थायी ठहराव के लिए उतरते हैं। डायल ने कहा कि उक्त नोटम केवल चार्टर्ड (अनिर्धारित) उड़ानों के लिए है।
विज्ञापन
No impact on IAF, BSF, Army helicopter. State-owned Aircraft/Helicopter can fly with Governor/Chief Minister of the state. https://t.co/PQ9StWFeqA
— ANI (@ANI) August 14, 2020
इसमें कहा गया है कि भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सेना के हेलीकॉप्टरों के परिचालनों पर नोटम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। डायल ने कहा कि राज्य सरकार के स्वामित्व वाले विमान और हेलीकॉप्टर राज्यपाल या मुख्यमंत्री के साथ उड़ान भर सकते हैं।