फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No road, pregnant tribal woman carried in 'dholi' gives birth in transit in Thane

शर्मनाक: खराब सड़क के चलते गर्भवती को डोली में ले जाया जा रहा था अस्पताल, बीच रास्ते में दिया बच्ची को जन्म

Mon, 02 Oct 2023 09:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 02 Oct 2023 09:38 AM IST
सार

एक ग्रामीण ने बताया कि महिला को अपने गांव से निकटतम पीएचसी तक ले जाते समय उन्होंने नदियों और कठिन रास्तों को पार किया। सौभाग्य से एक आशा कार्यकर्ता साथ थीं, जिसने मदद की। 

विज्ञापन
No road, pregnant tribal woman carried in 'dholi' gives birth in transit in Thane
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक ओर जहां देश में जी-20 जैसे सफल आयोजन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आमजनों को कई मूलभूत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान और चिंता करने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ा के बाद डोली की मदद से अस्पताल ले जाई जा रही एक आदिवासी महिला ने रविवार को रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। दरअसल, खराब सड़क संपर्क मार्ग के कारण महिला को डोली से अस्पताल ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन

महिला को डोली में ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

बच्ची को दिया जन्म
शाहपुर तालुका के पटिकाचा पाड़ा गांव की महिला को परिवार के लोग सुबह के समय डोली में ले जा रहे थे। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि दोपहर में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बाद में महिला और बच्चे को एक निजी वाहन से कसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया।

विज्ञापन

कठिन रास्तों को किया पार
एक ग्रामीण ने बताया कि महिला को अपने गांव से निकटतम पीएचसी तक ले जाते समय उन्होंने नदियों और कठिन रास्तों को पार किया। सौभाग्य से एक आशा कार्यकर्ता साथ थीं, जिसने मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शिंदे ने लिया था गांव को गोद
ग्रामीणों ने दावा किया कि उनके गांव को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उस समय गोद लिया था, जब वह ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री थे। वहीं, स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कहा कि मां और बच्चा सुरक्षित हैं। गौरतलब है, इससे पहले ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed