फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No records available on AgustaWestland deal: Def Ministry,IAF

अगस्तावेस्टलैंड सौदे का कोई रिकार्ड मौजूद नहीं: वायु सेना

Fri, 26 Aug 2016 01:38 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
No records available on AgustaWestland deal: Def Ministry,IAF
रक्षा मंत्रालय से आरटीआई के जरिए मांगी गई थी जानकारी - फोटो : PTI
यह पढ़ने में अटपटा लग सकता है लेकिन भारतीय वायु सेना ने दावा किया है कि उसके पास विवादित वीवीआईपी अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे का कोई रिकार्ड मौजूद नहीं है। इस सौदे में घूसखोरी के आरोप लगने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। सूचना अधिकार कानून के तहत वायु सेना और रक्षा मंत्रालय से इस बारे में जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


करीब 3600 करोड़ रुपये के इस सौदे में घूसखोरी के आरोप सामने आने के बाद रक्षा मंत्रालय ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी। आरटीआई के तहत रक्षा मंत्रालय से इस सौदे की कीमत को लेकर मोलभाव और फाइल नोटिंग सहित पूरी जानकारी मांगी गई थी। इसके अलावा आवेदनकर्ता ने इस सौदे को लेकर प्राइस निगोसिएशन कमेटी की बैठक, सौदे को रद्द करने, अगस्तावेस्टलैंड की ओर से दिए गए पहले एस्टिमेट, विशेष सुविधाओं, जिसके कारण कीमत बढ़ी के अलावा उड़ान सीमा और केबिन की ऊंचाई में कमी के बारे में की गई विवेचना की जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


इस आवेदन को रक्षा मंत्रालय ने जवाब देने के लिए 16 जून को भारतीय वायु सेना के पास हस्तांतरित कर दिया। ऐसा आरटीआई कानून की धारा 6(3) के तहत किया गया, जिसमें जन प्राधिकरण के पास जानकारी नहीं होने पर उसे आवेदन हस्तांतरित करने का अधिकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में वायु सेना मुख्यालय ने कहा कि आरटीआई आवेदन में मांगी गई जानकारी मुख्यालय में उपलब्ध नहीं है। रोचक तथ्य यह है कि इस मामले में छह मई को लोकसभा में चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सौदे के बारे में तमाम जानकारियां दी थीं। इतना ही नहीं मामले की जांच कर रही सीबीआई ने तमाम रिकॉर्ड इकट्ठा किए हैं और नियमों के मुताबिक जहां से ये रिकॉर्ड लिए जाते हैं वहां पर उसकी प्रति मौजूद रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed