फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No poll alliance with those who betrayed us says Maha BJP chief Latest News Update

महाराष्ट्र: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शिवसेना पर साधा निशाना, बोले- विश्वासघात करने वालों के साथ चुनावी गठबंधन नहीं

Sat, 04 Sep 2021 09:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Sep 2021 09:07 PM IST
सार

चंद्रकांत पाटिल का इशारा भाजपा की पुरानी सहयोगी शिवसेना की तरफ था। शिवसेना ने 2019 में भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। बाद में शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी।

विज्ञापन
No poll alliance with those who betrayed us says Maha BJP chief Latest News   Update
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को शिवसेना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब से उन लोगों के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेगी, जिन्होंने हमें धोखा दिया है। उनका इशारा भाजपा की पुरानी सहयोगी शिवसेना की तरफ था। शिवसेना ने 2019 में भाजपा के गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था। बाद में शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी।

विज्ञापन


औरंगाबाद से करीब 60 किलोमीटर दूर जालना में पत्रकारों से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इसलिए ऐसे लोगों के साथ गठबंधन करने की कोई जरूरत नहीं है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कुशल प्रशासन के नाम पर वोट मिले हैं और चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पाला बदल लिया हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, जिन्हें (शिवसेना) विधानसभा में 56 सीटों के साथ मुख्यमंत्री का पद मिला है या ऐसी पार्टी (एनसीपी) जिसे 54 सीटों के साथ डिप्टी सीएम का पद मिला है या जिन्हें (कांग्रेस) 44 सीटों के साथ राजस्व मंत्री का पद मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होंगे, हम रामदास आठवले, सदाबाहू खोत, महादेव जानकर, विनायक मेटे, विनय कोरे जैसे लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर के बारे में लगातार बोलने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसा कि दूसरी लहर में गिरावट आई थी, सावधानियों के साथ जीवन को सामान्य करने की आवश्यकता थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed