{"_id":"65a2d334760912423c03091a","slug":"no-import-restrictions-on-certain-it-products-like-desktop-computers-dgft-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGFT: डेस्कटॉप कंप्यूटर जैसे कुछ आईटी उत्पादों पर कोई आयात प्रतिबंध नहीं, डीजीएफटी ने किया स्पष्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGFT: डेस्कटॉप कंप्यूटर जैसे कुछ आईटी उत्पादों पर कोई आयात प्रतिबंध नहीं, डीजीएफटी ने किया स्पष्ट
Sat, 13 Jan 2024 11:45 PM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 13 Jan 2024 11:45 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय व्यापार की भाषा में, प्रत्येक उत्पाद को एचएसएन (हारमोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमेनक्लेचर) कोड या टैरिफ हेड के तहत वर्गीकृत किया जाता है। यह दुनियाभर में वस्तुओं के व्यवस्थित वर्गीकरण में मदद करता है। एचएस कोड 8471 में स्वचालित डेटा प्रोसेसिंग मशीनों और इकाइयों से संबंधित उत्पाद शामिल हैं।
विज्ञापन
कंप्यूटर सिस्टम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेस्कटॉप कंप्यूटर जैसे कुछ आईटी हार्डवेयर उत्पादों पर कोई आयात प्रतिबंध नहीं है। वाणिज्य मंत्रालय की शाखा विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने सीमा शुल्क अधिकारियों और उद्योग को भेजे एक परिपत्र में स्पष्ट किया है कि केवल लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर का आयात प्रतिबंधित है। इन वस्तुओं को वैध आयात प्राधिकरण के तहत अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार की भाषा में, प्रत्येक उत्पाद को एचएसएन (हारमोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमेनक्लेचर) कोड या टैरिफ हेड के तहत वर्गीकृत किया जाता है। यह दुनियाभर में वस्तुओं के व्यवस्थित वर्गीकरण में मदद करता है। एचएस कोड 8471 में स्वचालित डेटा प्रोसेसिंग मशीनों और इकाइयों से संबंधित उत्पाद सहित माउस, प्रिंटर, स्कैनर और सीडी ड्राइव शामिल हैं।
विज्ञापन
क्या है नई प्रणाली का उद्देश्य
अगस्त 2023 में, सरकार ने कुछ आईटी हार्डवेयर सामानों पर प्रतिबंध लगाया। इसके बाद में घरेलू और विदेशी कंपनियों द्वारा अपनी चिंताओं को उजागर करने के बाद, पिछले साल अक्तूबर में, इसने लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर प्रतिबंधों को कम कर दिया। साथ ही आयातकों को मात्रा और मूल्य का विवरण देने पर केवल प्राधिकरण पर विदेशों से इन हार्डवेयर के शिपमेंट लाने की अनुमति दी। नई आयात प्रबंधन प्रणाली का उद्देश्य बाजार की आपूर्ति को नुकसान पहुंचाए बिना या बोझिल लाइसेंसिंग व्यवस्था बनाए बिना देश में लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के शिपमेंट की निगरानी करना है।
विज्ञापन
डेस्कटॉप कंप्यूटर के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने कहा कि कुछ कंपनियों ने डीजीएफटी से संपर्क किया था कि सीमा शुल्क डेस्कटॉप के आयात की अनुमति नहीं दे रहा है, इसलिए इस पर स्पष्टीकरण जारी किया गया है। बता दें कि डेस्कटॉप कंप्यूटर में सीपीयू और मॉनिटर अलग-अलग होते हैं, लेकिन ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर में सीपीयू इन-बिल्ट होता है।