{"_id":"6078dad08ebc3e59281ad7c7","slug":"no-heatwave-conditions-over-country-on-april-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : मौसम विभाग ने कहा- देश में 15 अप्रैल को लू की स्थिति नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत : मौसम विभाग ने कहा- देश में 15 अप्रैल को लू की स्थिति नहीं
Fri, 16 Apr 2021 06:01 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:01 AM IST
सार
- विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों समेत अन्य जगहों पर 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लू से बचने को कुछ इस तरह निकलीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किए जाने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बृहस्पतिवार को लू की स्थिति नहीं होगी। आईएमडी ने कहा कि गुजरात और हरियाणा के छिटपुट हिस्सों में 14 अप्रैल को लू की स्थिति दिखी थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया कि देश में 15 अप्रैल को लू की स्थिति नहीं रहेगी। विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों समेत अन्य जगहों पर 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आईएमडी ने कहा कि पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम बंगाल और पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात में कुछ स्थानों तथा छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, झाारखंड एवं मराठवाड़ा में छिटपुट जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। देश में सबसे अधिक तापमान नौगांग (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन