फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No discussion held on 'PM post' during opposition meeting in Patna: SHARAD Pawar

Sharad Pawar: विपक्षी दलों की बैठक का BJP ने उड़ाया मजाक तो भड़के शरद पवार, कहा- आप करें तो सही हम करें...

Mon, 26 Jun 2023 02:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 02:45 PM IST
सार

हाल ही में पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह बैठक बुलाई थी। इसी बैठक को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं का भाजपा ने मजाक उड़ाया था।

विज्ञापन
No discussion held on 'PM post' during opposition meeting in Patna: SHARAD Pawar
शरद पवार ने विपक्ष की बैठक का बचाव किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पिछले सप्ताह पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। पवार ने महाराष्ट्र के बारामती शहर में पत्रकारों से कहा कि बैठक में मंहगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिक ताकतों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ स्थानों पर जानबूझकर किए गए प्रयासों जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी बैठक की आलोचना के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। पवार ने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों की बैठक को लेकर चिंतित क्यों थी? राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि इससे साफ दिखता है कि उनमें राजनीति परिपक्वता की कमी है।

विज्ञापन

गौरतलब है, हाल ही में पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह बैठक बुलाई थी। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘प्रधानमंत्री पद के 19 दावेदार एक साथ आए’ इस बात का विरोधियों द्वारा मजाक उड़ाने पर पवार ने कहा कि यह एक बचकाना बयान है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ाने के लिए कई जगह जानबूझकर प्रयास किए गए इस मामले को लेकर बैठक में चर्चा हुई। पवार ने कहा कि अभी लोग जो सत्ता है में हैं यानी भाजपा समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। इस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर समुदायों के बीच दरार किसी भी समाज के लिए हानिकारक है। इसे कैसे रोका जाए इस मुद्दे पर विचार रखे गए। 

पवार ने कहा कि मैंने उन सभी नेताओं के बयान पढ़े, जिन्होंने पटना में हुई विपक्ष की बैठक पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में (विपक्षी नेताओं को) बैठक आयोजित करने की अनुमति क्यों नहीं है? पवार ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुझे उनका नाम याद नहीं...उन्होंने कहा कि बैठक करने की क्या जरूरत थी। 

पवार ने आगे कहा कि अब मैंने उनका एक बयान पढ़ा है कि वह मुंबई में एक बैठक करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप (भाजपा) एक बैठक कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते? हमारे बैठक करने से आप परेशान क्यों हो जाते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed