फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Confidence Motion: Rahul Gandhi winks after hugging PM Narendra Modi

अविश्वास प्रस्ताव: भाषण के बाद पीएम को झप्पी, बाद में मारी आंख

Fri, 20 Jul 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
No Confidence Motion: Rahul Gandhi winks after hugging PM Narendra Modi

सदन में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सबसे पहले टीडीपी के सांसद जयदेव गल्ला ने बहस की शुरुआत की। इसके बाद भाजपा के राकेश सिंह ने अपनी बात रखी और जिन तीन राज्यों में साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं उनमें हुए विकास कार्यों के बारे में बात की। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदन में सरकार पर आरोपों की बौछार की। उन्होंने मोदी सरकार को जुमले वाली सरकार बताया और कहा कि हमें एक नया राजनीतिक हथियार मिल गया है जिसका नाम जुमला स्ट्राइक है।

विज्ञापन


राहुल ने चर्चा के दौरान कहा कि पीएम मोदी उनसे घबरा रहे हैं और वह मुझसे नजरें नहीं मिला रहे हैं। मैं समझ सकता हूं वह मेरी आंखों में नहीं देख सकते, मैं यह जानता हूं, क्योंकि वह सच्चे नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपके लिए पप्पू हो सकता हूं।
विज्ञापन


अपने भाषण में राहुल ने निजी तौर पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला किया। गांधी ने कहा कि मैं दिल से कहता हूं कि मैं प्रधानमंत्री, बीजेपी और आरएसएस का आभारी हूं कि इन्होंने मुझे कांग्रेस का असली मतलब समझाया। आपने मुझे हिंदू होने और शिव भक्त बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जानें अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में किसने क्या कहा?

यह कहने के बाद गांधी अचानक अपनी सीट से उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गए। पीएम मोदी के पास पहुंचकर राहुल ने उन्हें गले लगाया। उनके द्वारा अचानक इस तरह के बर्ताव की वजह से पीएम आश्चर्यचकित रह गए। इसपर अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने कहा कि यह संसद है। पप्पी-झप्पी का एरिया नहीं। इसके बाद राहुल द्वारा राफेल समझौते को लेकर खुद पर लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए जैसे ही निर्मला खड़ी हुईं। गांधी ने अपने सांसदों को देखकर आंख मारी।
 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,  मैं हिंदू हूं नफरत नहीं जानता। विपरित विचारधारा वाले लोगों पर जो भी हमला होता है वह हमला उस व्यक्ति पर नहीं बल्कि आंबेदकर पर है, उनके बनाए संविधान पर है और इस संसद पर है।  

राहुल ने कहा कि मुझे मालूम है कि आप हमें पप्पु कहते हैं। मेरे लिए आपके दिल में नफरत है। आप मुझे गालियां दे सकते हो। मगर मैं शिवभक्त हिंदू हूं, हिंदुस्तानी हूं, इसलिए मुझे नफरत नहीं आती। मेरे मन में आपके प्रति रत्ती भर भी नफरत नहीं है। मैं आपको प्रेम सिखाऊंगा और एक-एक करके सबको कांग्रेस में बदल दूंगा। 
 
राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
राफेल डील में सीधे पीएम पर वार से तिलमिलाई सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की घोषणा की है। सदन में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राफेल सौदे के तथ्य सार्वजनिक न करने का समझौता यूपीए सरकार के कार्यकाल 2008 में हुआ। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने राहुल पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा सरकार जल्द ही उनकेखिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed