फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Confidence Motion: Modi hopes for disruption free debate and give political message through it

अविश्वास प्रस्ताव से पहले बोले पीएम, 'भारत हमें काफी करीब से देख रहा है'

Fri, 20 Jul 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
No Confidence Motion: Modi hopes for disruption free debate and give political message through it
नरेंद्र मोदी

मानसून सत्र के तीसरे दिन आज लोकसभा में काफी गहमा-गहमी वाला माहौल देखने को मिलने वाला है। आज सरकार की सदन में अग्निपरीक्षा है। तेलुगू देशम पार्टी (पीडीपी) मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। जिसपर की सदन में आज बहस होनी है। कांग्रेस का दावा है कि सरकार के खिलाफ सभी 12 विपक्षी पार्टियां एकजुट हैं वहीं सरकार पूर्ण बहुमत को लेकर आश्वस्त है। उसे भरोसा है कि वह आसानी से विपक्ष के इस दांव को असफल कर देगी।

विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग हमें काफी करीब से देख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज संसदीय लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण दिन है। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे साथी सांसद इस मौके पर खड़े होंगे और रचनात्मक सुनिश्चित करेंगे, व्यापक और व्यवधान मुक्त बहस करेंगे। हम इसका श्रेय लोगों को और हमारे संविधान के निर्माताओं को देते हैं। भारत हमें काफी करीब से देख रहा है।'
विज्ञापन


भाजपा के लिए टीडीपी द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से पार पा जाना आसान है लेकिन उसकी महत्वाकांक्षाएं उससे बड़ी दिखाई देती हैं। शुक्रवार का दिन भाजपा के लिए अच्छा समय लेकर आया है, इसके जरिए वह 2019 के आमचुनाव के लिए संदेश दे सकती है। सरकार के वरिष्ठ नेता बैठक और फोन पर बातचीत करके एनडीए की सहयोगियों पार्टियों को एकजुट करने में लगे रहे। इसके अलावा जो पार्टियां एनडीए का हिस्सा नहीं हैं और वह यह फैसला नहीं कर पा रही हैं कि सरकार का साथ दें या विरोध करें, उन्हें भी साधने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को गुरुवार को अच्छी खबर मिली क्योंकि तमिलनाडु की एआईडीएमके ने इशारा किया है कि वह प्रस्ताव में विपक्ष का साथ नहीं देगी। वहीं तेलंगाना राष्ट्रीय समिति ने भी मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। एनडीए की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ अमित शाह ने फोन पर बातचीत की। जिसके बाद उम्मीद है कि वह सरकार की समर्थन करेगी। बिजू जनता दल को कांग्रेस ने अपने साथ आने का निमंत्रण दिया है लेकिन वह यह फैसला नहीं कर पा रही है कि वह टीडीपी का साथ दे या ना दे। पार्टी के सांसद ने कहा कि यह संभावना है कि हम इससे अलग रह सकते हैं, लेकिन देखते हैं क्या होता है।

भाजपा ने अनुराग ठाकुर को नया चीफ व्हिप बनाया है, उनके लिए सभी सांसदों को साथ रखना चुनौती है क्योंकि पिछले संसद सत्र के दौरान कुछ सासंदों ने पार्टी के खिलाफ हमला बोला था। कई मौकों पर भाजपा की आलोचना करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कर दिया है कि वह पार्टी का समर्थन करेंगे। इसके अलावा दलितों के मामले में सरकार के खिलाफ विरोध का झंडा उठाने वाले सासंद छोटेलाला खैरवार और सावित्रीबाई फुले ने भा स्पष्ट कर दिया है कि वह सरकार के साथ हैं।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed