फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Confidence Motion Live: debate will start from 11 am and voting will happen at 6 pm

अग्निपरीक्षा में मोदी सरकार पास, औंधे मुंह गिरा विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव

Sat, 21 Jul 2018 02:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
No Confidence Motion Live: debate will start from 11 am and voting will happen at 6 pm

लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों की ओर से पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा। कुल 451 सदस्यों की उपस्थिति में हुए मतविभाजन में विपक्ष के इस प्रस्ताव के समर्थन में महज 126 तो विरोध में 325 वोट पड़े। इस दौरान भाजपा ने शिवसेना की इस प्रस्ताव से बनाई गई दूरी की भरपाई 37 सदस्यों वाली अन्नाद्रमुक का समर्थन हासिल कर पूरी कर ली। जबकि चर्चा शुरू होन से पहले बीजेडी ने वाकआउट कर भाजपा की राह आसान करने के साथ ही कांग्रेस को करारा झटका दिया।

विज्ञापन


शिवसेना, बीजेडी की अनुपस्थिति के बीच भाजपा को मिला अन्नाद्रुमक का साथ

प्रस्ताव के समर्थन में महज 126 तो विरोध में पड़े 325 वोट


शुक्रवार को प्रस्ताव पर चली करीब 12 घंटे की चर्चा अचानक पीएम मोदी बनाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल में बदल गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के पीएम मोदी पर सीधे भ्रष्टाचार के आरोप से संसद का माहौल कई बार बेहद तनावपूर्ण हो गया। राहुल गांधी ने अपने 40 मिनट के भाषण में 30 मिनट सीधे पीएम मोदी पर हमला करने में लगाए। इसके जवाब में पीएम ने अपने करीब डेढ़ घंटे के भाषण में एक घंटे तक गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री की ओर से चर्चा का जवाब देने के बाद मतविभाजन कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस की योजना जहां राजग के नाराज घटक दलों और भाजपा के नाराज सांसदों को साध कर मोदी सरकार की किरकिरी कराने की थी। हालांकि इस क्रम में शिवसेना का चर्चा में भाग न लेने के फैसले से कांग्रेस को थोड़ी उम्मीद बंधी। मगर चर्चा शुरू होते ही बीजेडी ने कार्यवाही का बहिष्कार कर कांग्रेस को पहला सियासी झटका दिया। इसके बाद भाजपा ने अन्नाद्रमुक को अपने पाले में ला कर कांग्रेस की रही सही उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। गौरतलब है कि शिवसेना के साथ लोकसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या बिना स्पीकर के 313 थी। शिवसेना के चर्चा से दूर होने के कारण यह संख्या 300 के नीचे पहुंचती दिख रही थी। मगर पार्टी ने अन्नाद्रमुक को साध कर इस संख्या को 325 तक पहुंचाने में सफलता हासिल की।

ये रही अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की स्थिति

325 वोट मोदी सरकार के समर्थन में गिरे
126 वोट अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में गिरे
451 वोट कुल उपस्थिति सांसदों ने दिए
19 सांसदों वाले बीजू जनता दल व 18 सदस्यों वाली शिवसेना वोटिंग से बाहर रहे
37 सांसदों वाली अन्ना द्रमुक ने सत्ताधारी राजग सरकार के पक्ष में किया मतदान
 

किसके थे कितने वोट
कुल सदस्य 535

राजग के सदस्य-313
भाजपा 273
शिवसेना 18
लोजपा 6
अकाली दल 4
रालोसपा 3
अपना दल 2
जदयू 2
अन्य 5

विपक्ष- 240
कांग्रेस नेतृत्व वाला संप्रग    63
तृणमूल कांग्रेस    34
टीडीपी    16
अन्ना द्रमुक    37
बीजू जनता दल    19
टीआरएस    11
माकपा    09
सपा    07
राष्ट्रवादी कांग्रेस    07
वाईएसआर कांग्रेस    04
राजद    04
आप    04
अन्य    09
नामित    02

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed