फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no confidence motion: Congress says earthquake has arrived after rahul gandhi speech

अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी के भाषण पर कांग्रेस बोली- भूकंप आ ही गया

Fri, 20 Jul 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
no confidence motion: Congress says earthquake has arrived after rahul gandhi speech
randeep surjewala
भाजपा सांसदों द्वारा राहुल गांधी के भाषण पर कसे गए तंज का अब कांग्रेस ने जवाब दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके कहा कि "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जनता की पीड़ा उजागर करने व सरकार का कच्चा चिट्ठा खोलने पर खोखली मोदी सरकार में भूकंप आ ही गया"।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि मोदी जी व सेकड़ों सांसद मिलकर भी राहुल जी द्वारा उठाई जनता की आवाज को नहीं दबा सकते।
 


बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद में हल्ला मचा हुआ है। राहुल गांधी के भाषण से पहले ही भाजपा नेता उनका मजाक बना रहे थे। जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने ट्वीट करके उनका मजाक बनाया है वहीं अब भाजपा सांसद और अभिनेता से राजनेता बने परेश रावल ने राहुल गांधी पर चुटकी ली है।


अविश्वास प्रस्ताव पर परेश रावल ने कहा है कि अगर आज राहुल जी बिना पढ़े, बिना फंबल करे, बिना गलती करे 15 मिनट बोलेंगे तो धरती जरूर हिलेगी, हिलेगी भी क्या नाचेगी। वहीं इससे पहले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए। उन्होंने अपने एक और ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी संसद में बोलेंगे तो भूकंप आएगा। लेकिन भूकंप से उनका खुद का कैंप धराशायी होगा और कमल पहले से बड़ा खिलेगा। 

उन्होंने लिखा कि शुक्रवार के बाद विपक्ष के ताश के महल का एक-एक पत्ता बिखर जाएगा। कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए फिर से देश को गुमराह करेगी हिंदू और हिंदुस्तान को बदनाम करेगी। 

बता दें कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट में खड़े होने से डरते हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे संसद में सिर्फ 15 मिनट भाषण देने का मौका मिल जाए तो प्रधानमंत्री सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा था कि लोगों के अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार में केवल 15 बड़े उद्योगपतियों के अच्छे दिन आए हैं। 

उन्होने कहा था कि प्रधानमंत्री पूरे देश का चक्कर काट रहे हैं लेकिन संसद में बोलने से डरते हैं। उनके इसी बयान को लेकर अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने उनपर निशाना साधा है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में आज पहली बार विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed