फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No chemical was used in cannon water, it is wrong information :  Alapan Bandyopadhyay, Chief Secretary, West Bengal 

बंगाल में बवाल: वाटर कैनन में रसायन के इस्तेमाल का आरोप, टीएमसी ने किया इनकार

Thu, 08 Oct 2020 05:56 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Oct 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
No chemical was used in cannon water, it is wrong information :  Alapan Bandyopadhyay, Chief Secretary, West Bengal 
- - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 'नाबन्ना चलो' आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। इसके साथ ही उनपर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस बल जुटा हुआ है। 

विज्ञापन


वाटर कैनन में केमिकल (रसायन) मिलाने की भी बात कही गई है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मुझे बताया गया है कि पानी (वाटर कैनन) में कुछ केमिकल का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण लोगों को उल्टी हो रही थी। वाटर कैनन में केमिकल मिलाने की बात को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन



नहीं किया गया था रसायन का इस्तेमाल : मुख्य सचिव 
उन्होंने कहा है कि वाटर कैनन में किसी रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह गलत जानकारी है। इसके अलावा राज्य के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने कहा है कि भाजपा मार्च के दौरान हिंसक घटनाओं के प्रमाण मिले हैं, फायरआर्म बरामद हुए हैं, पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया है। कोलकाता पुलिस ने 89 लोगों को और हावड़ा पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है : प्रसाद
बंगाल में हो रहे बवाल पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, पार्टी द्वारा बताया गया कि अब तक 115 भाजपा कायकर्ता बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं जिसमें पुलिस द्वारा कोई प्रमाणिक कार्रवाई नहीं हुई। आज के मार्च में लगभग एक लाख लोग थे। हमारे तकरीबन 1500 कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हैं। भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है। हम बहुत ही विनम्रता से ये कहना चाहते हैं ममता जी और टीएमसी को कि अगर आपको लगता है कि लाठी से और पुलिसिया दमन से आप भाजपा के विस्तार को बंगाल में रोक लेंगी तो आप इसमें सफल नहीं होंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि पानी (वाटर कैनन) में कुछ रसायन का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण लोगों को उल्टी हो रही थी।


यह लोकतंत्र के लिए काला दिन- तेजस्वी सूर्या 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा, यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। दिनदहाड़े लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की हत्या ममता बनर्जी सरकार द्वारा की गई है। देश की सबसे भ्रष्ट सरकार पश्चिम बंगाल में है। राज्य में सिंडिकेट और कट मनी गवर्नमेंट की वजह से बेरोजगारी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed