फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nityanand Ashram Case SIT accused of torturing children and showing pornographic clips

नित्यानंद आश्रम प्रकरण: एसआईटी पर बच्चों को प्रताड़ित करने और अश्लील क्लिप दिखाने का आरोप

Tue, 26 Nov 2019 08:52 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: योगेश साहू Updated Tue, 26 Nov 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Nityanand Ashram Case SIT accused of torturing children and showing pornographic clips
नित्यानंद (फाइल फोटो)

नित्यानंद के अहमदाबाद स्थित आश्रम में जांच कर रही एसआईटी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि एसआईटी जांच के बहाने बच्चों को प्रताड़ित कर रही है साथ ही बच्चों को अश्लील क्लिप तक दिखाई गई। इन आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, नित्यानंद के अहमदाबाद स्थित आश्रम में बच्चों को बंधक रखने से जुड़े मामलों की जांच एसआईटी कर रही है। उक्त आरोप लगाते हुए हाईकाेर्ट में दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि एसआईटी जांच के बहाने आश्रम के बच्चों को टॉर्चर कर रही है। 
विज्ञापन


बच्चाें काे नित्यानंद की अश्लील क्लिप और पोर्नोग्राफिक चीजें बता रही है। इस सबका बच्चों के मन पर असर हो रहा है। साथ ही अदालत से जांच अधिकारी आश्रम के बच्चों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करें और अभद्र बर्ताव न करें, इसके लिए जरूरी निर्देश जारी करने की गुहार लगाई गई है। इसके साथ ही मामले की जांच स्वतंत्र एवं तटस्थ जांच एजेंसी को सौंपने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालिकाओं की रिमांड दो दिन बढ़ी
अहमदाबाद आश्रम से बच्चों को प्रताड़ित करने सहित अन्य आरोप में गिरफ्तार दो संचालिकाओं प्राणप्रिया एवं प्रियातत्वा की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ गई है। दोनों काे पांच दिन की रिमांड पूरी होने पर साेमवार काे ग्रामीण अदालत में पेश किया गया था। जांच अधिकारी केटी कामरिया ने तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed