फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitish will tell the truth of modi's bihar package in uttar pradesh

उप्र में मोदी के बिहार पैकेज का सच बताएंगे नीतीश

Wed, 01 Jun 2016 08:01 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
nitish will tell the truth of modi's bihar package in uttar pradesh
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भले ही सपा को अपना मुख्य प्रतिद्वंदी बताया हो लेकिन पार्टी छोटे दलों की चुनौतियों को भी गंभीरता से ले रही है। भाजपा ने सपा को मुकाबले में बताकर परदे के पीछे से बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनौती को भी गंभीरता से लेते हुए भाजपा ने रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हांलाकि नीतीश अजित सिंह और अन्य 16 छोटे दलों को कांग्रेस के नेतृत्व में एकजुट करने के अभियान में अबतक सफल साबित नहीं हो सके हैं। लेकिन नीतीश का कांग्रेस से गठजोड़ तय है। इसके अलावा बसपा के पूर्व नेता बाबू लाल कुशवाहा भी नीतीश के साथ जा सकते हैं। भाजपा के विकास एजेंडे की हवा निकालने के लिए नीतणजनने उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार पैकेज का सच बताने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन

विकास के एजेंडे की हवा निकालने के लिए व्यूहरचना

nitish will tell the truth of modi's bihar package in uttar pradesh
पीएम के गढ़ में नीतीश कुमार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

जदयू सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने बिहार में मोदी के विशेष पैकेज के तहत पुरानी योजनाओं को नया बताने और राशि आवंटित नहीं करने का मामले को मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। नीतीश ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखे हैं। ताजा पत्र बुधवार को जेटली को भेजा गया है जिसमें विशेष सहायता योजना और पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष के तहत राशि आवंटित नहीं किए जाने की शिकायत की गई है। उत्तर प्रदेश चुनाव में मोदी के विकास एजेंडे की असलियत बताने के लिए इन पत्रों को आधार बनाया जाएगा। 

भाजपा पूर्वी उप्र में नीतीश के मुकाबले के लिए बना रही रणनीति

nitish will tell the truth of modi's bihar package in uttar pradesh
बनारस में भाजपा अध्यक्ष अ‌मित श्‍ााह।

भाजपा सार्वजनिक तौर पर नीतीश फैक्टर को अपने अनुकूल बता रही है लेकिन अंदरखाने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुर्मी और कोयरी वोट बैंक पर नीतीश के प्रभाव को कम करने के लिए रणनीति बनाने में भी जुटी हुई है। इस वोट बैंक पर प्रभाव रखने वाले अपना दल से भाजपा का गठबंधन है लेकिन अपना दल के कृष्णा पटेल गुट अब नीतीश के ज्यादा करीब है। वाराणसी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद के इलाके में इस वोट बैंक का असर रहा है। इस क्षेत्र में सौ से अधिक सीटें आती हैं।  नतीजतन भाजपा ने पिछड़े वर्गों को संगठन में महत्व देनां शुरू कर दिया है। सलेमपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर और आजमगढ़ में राजभर वोट बैंक पर भाजपा ने ध्यान केंद्रित किया है। भाजपा ने बसपा के वोट बैंक में सेंध के लिए बसपा के कुछ नेताओं से भी संपर्क किया है। बसपा के एक-दो नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed