फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitish say no one can deny the rights of sc/st

कोई नहीं छीन सकता एससी/एसटी के अधिकार, न ही खत्म कर सकता है आरक्षण: नीतिश

Sun, 05 Aug 2018 05:24 AM IST
एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना Updated Sun, 05 Aug 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
nitish say no one can deny the rights of sc/st
Nitish-Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का कहना है कि  कोई भी अनुसूचित जाति और जनजातियों से जुड़े अधिकारों को नहीं छीन सकता और न ही आरक्षण खत्म किया जा सकता है। एससी/एसटी वर्ग से जुड़े उद्यमियों के लिए ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही। नीतिश ने कहा, यदि कोई एससी/एसटी के अधिकारों और आरक्षण को छीनने की कोशिश करेगा तो हम इसकी सुरक्षा के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं।

विज्ञापन


एससी/एसटी एक्ट के प्रावधानों को हल्का करने वाले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिप्पणी करते हुए केंद्र की एनडीए सरकार में शामिल जेडीयू के अध्यक्ष नीतिश ने कहा, इस पर किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार इस संबंध में एक्ट के मूल प्रावधानों को दोबारा प्रभावी करने के लिए एक संशोधन बिल पेश कर चुकी है।
विज्ञापन


नीतिश ने अपनी सरकार की तरफ से एससी/एसटी उद्यमियों के लिए शुरू की गई योजना के बारे में बताया कि इसके तहत लाभार्थी को 5 लाख रुपये का अनुदान और 5 लाख रुपये का ऋणमुक्त कर्ज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 3 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं, जिनमें से 500 को पहले चरण में लाभ देने के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed