फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitish Kumar's resignation, Bihar will start functioning of government

नीतिश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में शुरू होगी सरकार बनाने की कसरत

Wed, 26 Jul 2017 09:54 PM IST
amarujala.com- Written by: शशिधर पाठक
amarujala.com- Written by: शशिधर पाठक Updated Wed, 26 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar's resignation, Bihar will start functioning of government
nitish kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के इस्तीफा देने के बाद राज्य में अब अपनी सरकार के गठन को लेकर कसरत शुरू होगी। इसे जहां बिहार में हुए महागठबंधन का अंत माना जा रहा है, वहीं राज्य में नये राजनीतिक, सामाजिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन



राष्ट्रीय जनता दल सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद यादव ने भी काफी विमर्श के बाद सख्त रुख अपनाया है और राष्ट्रीय जनता दल जल्द ही राज्य विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा कर सकता है।
विज्ञापन




फिलहाल नीतिश कुमार का यह कदम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। शरद यादव जहां महागठबंधन को बनाए रख पाने में सफल नहीं हो पाए वहीं कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों ने गठबंधन बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन एक तरफ जहां नीतिश कुमार अपनी छवि के आभा मंडल में फंसे रहे, वहीं लालू प्रसाद यादव भी झुकने के लिए तैयार नहीं थे। राजद सूत्रों का कहना है कि यह टसल राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही चल रही थी। यदि यहां राजद कोई समझौता कर लेता तो आगे भी उसके सामने इसी तरह की स्थिति आती रहती।


 

Nitish Kumar's resignation, Bihar will start functioning of government
Modi, Nitish
राज्यपाल के निमंत्रण का इंतजार


नीतिश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। राजद ने अपने विधायकों के साथ इस स्थिति पर भी विमर्श किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही 81 सदस्यों वाला राष्ट्रीय जनता दल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधायकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ राज्यपाल से भेंट करके सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है।


मौजूदा समय में बिहार विधानसभा में राजद के 80, जद(यू) के 71, भाजपा के 53, कांग्रेस के 27, लोजपा के तीन, रालोसपा के 2 और अन्य 7 विधायक हैं। ऐसे में राजद को केवल कांग्रेस से ही समर्थन मिलने की आस है।


नीतिश कुमार पेश कर सकते हैं दावा


बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार भी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। नीतिश कुमार को समर्थन देने के लिए भाजपा ने पहले उनका स्वागत किया था। लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान ने भी कहा था कि उनकी पार्टी नीतिश कुमार के राजग में शामिल होने का स्वागत करेगी। ऐसे में सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या बल के मामले में नीतिश कुमार का पलड़ा काफी भारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed