Nitish Kumar: नौवीं बार CM बने नीतीश को पीएम ने दी बधाई; कहा- बिहार में बनी NDA सरकार परिवारजनों की सेवा करेगी
Nitish Kumar: बिहार में नौवीं बार CM बने नीतीश कुमार को पीएम मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा- बिहार में बनी NDA सरकार परिवारजनों की सेवा करेगी। प्रधानमंत्री के संदेश के बाद सीएम नीतीश ने भी उनका आभार प्रकट किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के परिवारजनों की सेवा का भरोसा
पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि सीएम नीतीश कुमार की सरकार एक टीम के रूप में बिहार के लोगों की सेवा पूरे समर्पण भाव से करेगी। उन्होंने बिहार की जनता को परिवारजनों कहकर संबोधित किया। प्रधानमंत्री का बधाई संदेश भी चुनावी सरगर्मियों के बीच व्यापक संदेश वाला माना जा रहा है।
नीतीश कुमार की सरकार में दो डिप्टी सीएम
इससे पहले जदयू नेता नीतीश कुमार को राज्यपाल आर्लेकर ने मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इनके साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। समर्थकों ने मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद जमकर नारे भी लगाए।
बिहार की नई NDA सरकार में मंत्री कौन; पूर्व CM के बेटे को भी जगह मिली
बिहार के राजभवन में आयोजित समारोह में नौवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नीतीश कुमार की नई सरकार में दो डिप्टी सीएम के अलावा छह मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इन मंत्रियों में डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (हम) और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह शामिल रहे। संतोष कुमार सुमन पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे हैं।
पीएम के संदेश पर CM नीतीश का जवाब
प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश पर सीएम नीतीश ने कहा, वे बिहार की जनता की तरफ से वे पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि वे सहयोग के लिए दिल से आभारी हैं। नीतीश ने भरोसा जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने से प्रदेश का विकास तेज होगा।
बिहार का सम्मान बचाएगी जनता, हार की हताशा में साजिश के बदले मिलेगी करारी मात: अखिलेश
जनता बिहार का सम्मान बचाने की लड़ाई लड़ेगी
अखिलेश ने इस फैसले को बिहार की जनता का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आगामी चुनाव में प्रदेश का सम्मान बचाने की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा को हराने के लिए जनता एकजुट होकर मतदान करेगी। गठबंधन को लोकसभा चुनाव में मात मिलेगी।
बिहार में डबल इंजन की सरकार, लोकसभा की सभी 40 सीटें जीतने का दावा
#WATCH भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "बिहार में विकास होगा, डबल इंजन की सरकार आएगी और लोकसभा में 40 की 40 सीटें जीतेंगे।" pic.twitter.com/kwt0cxj2xa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
CM नीतीश के शपथ ग्रहण पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी दीं शुभकामनाएं
बिहार में नई सरकार बनने पर नित्यानंद राय का बयान
#WATCH | Union Minister and BJP MP Nityanand Rai says, "Good government is necessary for Bihar. People of RJD were creating havoc in Bihar and criminals were getting shelter. Today NDA government has been formed under the leadership of Nitish Kumar. We will win all 40 seats of… pic.twitter.com/0GzEKhb1K6
— ANI (@ANI) January 28, 2024
नीतीश के फैसले से आहत वयोवृद्ध राजनेता पवार ने क्या कहा?
#WATCH | On Nitish Kumar taking oath as Bihar CM after joining NDA, NCP chief Sharad Pawar says, "Whatever happened in Patna, such a situation was never seen before in such a short period of time...I remember it was Nitish Kumar who had called all the non-BJP parties to… pic.twitter.com/T996TAYa5J
— ANI (@ANI) January 28, 2024
बकौल पवार पिछले 10 दिनों में यह ऐसा नहीं लग रहा था कि नीतीश ऐसा कोई कदम उठाएंगे। इसके विपरीत वह बीजेपी के खिलाफ भी भूमिका निभा रहे थे। अचानक क्या हुआ पता नहीं। पवार ने आगाह किया कि भविष्य में जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी।