फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar Oath PM Modi Greetings Best wishes to Samrat Choudhary Vijay Sinha know who said what

Nitish Kumar: नौवीं बार CM बने नीतीश को पीएम ने दी बधाई; कहा- बिहार में बनी NDA सरकार परिवारजनों की सेवा करेगी

Sun, 28 Jan 2024 06:03 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 28 Jan 2024 06:03 PM IST
सार

Nitish Kumar: बिहार में नौवीं बार CM बने नीतीश कुमार को पीएम मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा- बिहार में बनी NDA सरकार परिवारजनों की सेवा करेगी। प्रधानमंत्री के संदेश के बाद सीएम नीतीश ने भी उनका आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
Nitish Kumar Oath PM Modi Greetings Best wishes to Samrat Choudhary Vijay Sinha know who said what
पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की नई सरकार को बधाई दी - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने बिहार की NDA सरकार में शामिल मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार राज्य के लोगों की आकांक्षा को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। पीएम मोदी ने नौवीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार के साथ-साथ उनकी सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी औप विजय सिन्हा को भी बधाई दी।
विज्ञापन


बिहार के परिवारजनों की सेवा का भरोसा
पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि सीएम नीतीश कुमार की सरकार एक टीम के रूप में बिहार के लोगों की सेवा पूरे समर्पण भाव से करेगी। उन्होंने बिहार की जनता को परिवारजनों कहकर संबोधित किया। प्रधानमंत्री का बधाई संदेश भी चुनावी सरगर्मियों के बीच व्यापक संदेश वाला माना जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश कुमार की सरकार में दो डिप्टी सीएम
इससे पहले जदयू नेता नीतीश कुमार को राज्यपाल आर्लेकर ने मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इनके साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। समर्थकों ने मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद जमकर नारे भी लगाए।


बिहार की नई NDA सरकार में मंत्री कौन; पूर्व CM के बेटे को भी जगह मिली
बिहार के राजभवन में आयोजित समारोह में नौवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नीतीश कुमार की नई सरकार में दो डिप्टी सीएम के अलावा छह मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इन मंत्रियों में डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (हम) और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह शामिल रहे। संतोष कुमार सुमन पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे हैं। 

पीएम के संदेश पर CM नीतीश का जवाब
प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश पर सीएम नीतीश ने कहा, वे बिहार की जनता की तरफ से वे पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि वे सहयोग के लिए दिल से आभारी हैं। नीतीश ने भरोसा जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने से प्रदेश का विकास तेज होगा।

बिहार का सम्मान बचाएगी जनता, हार की हताशा में साजिश के बदले मिलेगी करारी मात: अखिलेश

Nitish Kumar Oath PM Modi Greetings Best wishes to Samrat Choudhary Vijay Sinha know who said what
नीतीश कुमार और अखिलेश यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर कड़ी टिप्पणाी की है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का एक बार फिर सीएम बनना साजिश का नतीजा है। सपा नेता अखिलेश ने कहा कि बिहार की सत्ता में बदलाव भाजपा की हताशा का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने साजिश करके नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद तक सीमित कर दिया। उन्होंने नीतीश को भावी प्रधानमंत्री करार दिया।

जनता बिहार का सम्मान बचाने की लड़ाई लड़ेगी
अखिलेश ने इस फैसले को बिहार की जनता का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आगामी चुनाव में प्रदेश का सम्मान बचाने की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा को हराने के लिए जनता एकजुट होकर मतदान करेगी। गठबंधन को लोकसभा चुनाव में मात मिलेगी।

बिहार में डबल इंजन की सरकार, लोकसभा की सभी 40 सीटें जीतने का दावा

Nitish Kumar Oath PM Modi Greetings Best wishes to Samrat Choudhary Vijay Sinha know who said what
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद (फाइल) - फोटो : Twitter
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के कद्दावर राजनेताओं में शुमार रविशंकर प्रसाद ने नीतीश सरकार बनने पर कहा, अब डबल इंजन की सरकार बिहार में तेज विकास करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा-जदयू गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में सभी 40 लोकसभा सीटें जीतने में सफल रहेगा।
 

CM नीतीश के शपथ ग्रहण पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी दीं शुभकामनाएं

Nitish Kumar Oath PM Modi Greetings Best wishes to Samrat Choudhary Vijay Sinha know who said what
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। (फाइल) - फोटो : amar ujala
रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को बधाई। उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम बिहार में जनकल्याण की नई इबारत लिखेगी।

बिहार में नई सरकार बनने पर नित्यानंद राय का बयान

Nitish Kumar Oath PM Modi Greetings Best wishes to Samrat Choudhary Vijay Sinha know who said what
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भी बिहार में नई सरकार के गठन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, बिहार के लिए अच्छी सरकार जरूरी है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,  राजद के लोग बिहार में उत्पात मचा रहे थे और अपराधियों को शरण मिल रही थी। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार का गठन हो गया है। हम 2024 में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे और 2025 में सरकार बनाएंगे।

नीतीश के फैसले से आहत वयोवृद्ध राजनेता पवार ने क्या कहा?

Nitish Kumar Oath PM Modi Greetings Best wishes to Samrat Choudhary Vijay Sinha know who said what
राकांपा प्रमुख शरद पवार (फाइल ग्राफिक) - फोटो : अमर उजाला
बिहार की सियासी उथल-पुथल के बाद नई सरकार का गठन हुआ है। इस पर वयोवृद्ध राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा, पटना में जो कुछ भी हुआ, इतने कम समय में तेजी से बदली स्थिति उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। नीतीश कुमार ने उन्हें  फोन किया था। उन्होंने खुद पटना में सभी गैर-भाजपाई दलों के साथ आने की बात कही थी। नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद पवार ने सवाल किया, पिछले 10-15 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इस विचारधारा को छोड़ दिया? नीतीश को इसका जवाब देना चाहिए।

बकौल पवार पिछले 10 दिनों में यह ऐसा नहीं लग रहा था कि नीतीश ऐसा कोई कदम उठाएंगे। इसके विपरीत वह बीजेपी के खिलाफ भी भूमिका निभा रहे थे। अचानक क्या हुआ पता नहीं। पवार ने आगाह किया कि भविष्य में जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed