फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitish kumar bring their Temperance campaign in UP-Uttarakhand

अपने शराबबंदी अभियान को यूपी-उत्तराखंड लाएंगे नीतीश

Mon, 18 Apr 2016 04:49 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 04:49 AM IST
विज्ञापन
Nitish kumar bring their Temperance campaign in UP-Uttarakhand

बिहार में शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी के इस अभियान को देश के अन्य हिस्सों में भी ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए जदयू अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में अपने शराबबंदी अभियान को ले जाने वाले हैं।

विज्ञापन


बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के बाद नीतीश को न सिर्फ राज्य की महिलाओं का समर्थन हासिल हुआ है, बल्कि यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की महिला संगठनों ने भी उनके इस कदम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


यही नहीं, इन संस्थाओं ने नीतीश को इन राज्यों में शराबबंदी के अभियान में शामिल होने का न्योता दिया है। यूपी समेत कई राज्यों में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। ऐेेसे में अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की कोशिश में जुटे नीतीश के लिए यह एक अच्छा मौका बनकर आया है, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि नीतीश ने महिला संगठनों का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यही नहीं, जदयू की राष्ट्रीय परिषद की 23 अप्रैल को होने वाली बैठक के बाद नीतीश इन संस्थाओं के साथ बातचीत करने को लेकर फैसला लेंगे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed