फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari unhappy with the preparations for Kumbh Mela

कुंभ की तैयारियों से नितिन गडकरी नाखुश, वन-पर्यावरण विभाग के रवैये से भी नाराज

Wed, 21 Aug 2019 09:48 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 21 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari unhappy with the preparations for Kumbh Mela
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

हरिद्वार में वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ के आयोजन के लिए बेहतर तैयारी न होने पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नाखुशी जताई है। बुधवार को उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को खासतौर पर मुजफ्फनगर-हरिद्वार चार लेन राजमार्ग का काम हर हाल में एक साल में पूरा करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ बैठक में उन्होंने इस राजमार्ग सहित कई अन्य परियोजनाओं में पर्यावरण एवं वन विभाग की ओर से दिखाई जा रही उदासीनता पर भी चिंता जताई। अब 27 अगस्त को एक बार फिर कुंभ की तैयारियों को ले कर देहरादून में समीक्षा बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में गडकरी ने कहा कि कुंभ के सफल आयोजन के लिए कनेक्टिविटी सबसे महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुजफ्फनगर-हरिद्वार राजमार्ग को 4 लेन का बनाए जाने संबंधी परियोजना लटकी पड़ी है। इसके अलावा चंडीघाट सहित दो अन्य स्थानों पर पुल नहीं बन पाया है। गडकरी ने मंत्रालय के अधिकारियों से राजमार्ग परियोजना को हर हाल में अगले एक साल में पूरा करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में उन्होंने उत्तराखंड सरकार से भी तेजी दिखाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-पर्यावरण विभाग के रवैये से नाराज

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि गडकरी राज्य के वन और पर्यावरण विभाग के रवैये से बेहद नाराज हैं। राज्य की कई परियोजनाओं को फोरेस्ट क्लीरियेंस नहीं मिलने से इसके निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है। खासतौर से खनन पर रोक से परियोजनाओं को पूरा करने में परेशानी हो रही है। यही कारण है कि गडकरी ने 37 अगस्त को देहरादून में समीक्षा बैठक बुलाई है। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों से सभी परियोजनाओं के सामने आ रही रुकावटों को दूर करने केलिए वन एवं पर्यावरण अधिकारियों से सीधे बातचीत करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed