{"_id":"67fd24097571ea4f3f01e055","slug":"nitin-gadkari-tells-way-india-to-become-vishwaguru-developed-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Toll Policy: '15 दिन में आएगी नई टोल नीति', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
New Toll Policy: '15 दिन में आएगी नई टोल नीति', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा एलान
Mon, 14 Apr 2025 08:57 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 14 Apr 2025 08:57 PM IST
सार
नितिन गडकरी ने कहा कि 'अगर भारत को 'विश्वगुरु' बनना है, तो हमें आयात कम करना होगा और निर्यात बढ़ाना होगा, लॉजिस्टिक्स लागत को एक अंक पर लाने का प्रयास करना होगा।' उन्होंने कहा, 'आने वाले समय में मुंबई में वायु और जल प्रदूषण दोनों पर काम करने की जरूरत है।'
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : X@nitin_gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि भारत तभी 'विश्वगुरु' बन सकता है जब हम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे। अमर हिंद मंडल द्वारा आयोजित 78वें वसंत व्याख्यान माला में गडकरी ने कहा, 'अगर हम अपने देश का विकास करना चाहते हैं, अगर हम अपने देश को विश्वगुरु बनाना चाहते हैं, अपने देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं, अपने देश को पांच अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं, तो पहली आवश्यकता देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बुनियादी ढांचा तैयार करना है।'
'आयात को कम करके निर्यात बढ़ाना होगा'
नितिन गडकरी ने कहा कि 'अगर भारत को 'विश्वगुरु' बनना है, तो हमें आयात कम करना होगा और निर्यात बढ़ाना होगा, लॉजिस्टिक्स लागत को एक अंक पर लाने का प्रयास करना होगा।' उन्होंने कहा, 'आने वाले समय में मुंबई में वायु और जल प्रदूषण दोनों पर काम करने की जरूरत है।' गडकरी ने आगे कहा कि 'हमने कभी गुणवत्ता से समझौता नहीं किया, मैंने ठेकेदारों को कहा है कि गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए, वरना आपको जेल या ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा।' टोल को लेकर उन्होंने कहा कि '15 दिन के अंदर ऐसी नीति आ जाएगी, जिससे टोल के बारे में कोई शिकायत नहीं रहेगी।'
ये भी पढ़ें- Bengal: बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, पुलिस से भिड़े आईएसएफ समर्थक, बवाल के बाद हाई अलर्ट
विज्ञापन
10 वर्षों में तेजी से हुआ विकास
नितिन गडकरी ने हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ धार जिले के बदनावर में 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, 'मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और यहां विकास तेजी से हो रहा है। सभी को खुशहाल, समृद्ध और सशक्त बनाने की सोच के साथ सीएम यादव तेजी से प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। हाईवे सिर्फ सड़कें नहीं हैं, ये प्रगति के रास्ते हैं जो लोगों की जिंदगी बदल देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने पिछले 10 सालों में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक बदलाव किए हैं। देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है और इसमें मध्य प्रदेश भी भागीदारी करेगा।'
ये भी पढ़ें- 26/11 Attack: 'मुंबई ही नहीं, दिल्ली भी थी निशाने पर', आरोपी राणा से एनआईए की पूछताछ के बीच कोर्ट की टिपप्णी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन