फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin gadkari says, Vehicle scrappage policy will be ready within one month

कबाड़ नीति एक महीने में हो जाएगी तैयार, मोटर वाहन उद्योग को होगा फायदा

Sat, 08 Feb 2020 12:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Feb 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nitin gadkari says, Vehicle scrappage policy will be ready within one month
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

देश के मोटर वाहन उद्योग के लिए संजीवनी मानी जानी वाली बहुप्रतीक्षित वाहन कबाड़ नीति (मोटर स्क्रैप पालिसी) इसी महीने तैयार कर ली जाएगी। प्रदूषण घटाने में सहायक इस नीति पर इन दिनों तेजी से काम हो रहा है और अगले एक महीने के अंदर इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को दी।

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ ऑटोमोटिव डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की 11वीं ऑटो समिट, 2020 की शुरुआत करते हुए गडकरी ने कहा कि वाहन कबाड़ नीति पर संबंधित मंत्रालयों और हित धारकों से अनापत्ति ले ली गई है और अब इससे संबंधित केबिनेट नोट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में यह नीति तैयार हो जाएगी। उसके बाद उसे मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके आ जाने के बाद मोटर वाहन उद्योग की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

नियम हो जाएंगे कड़े

मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस नीति में 15 साल से पुराने वाहनों के लिए पंजीकरण और फिटनेस से जुड़े नियमों को कड़ा किया जा सकता है। एक अनुमान के अनुसार इस समय देश में 15 साल से पुराने करीब दो करोड़ वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यदि यह नीति आ गई तो इनमें से अधिकतर वाहन कबाड़ घोषित हो जाएंगे। नए प्रदूषण उत्सर्जन मानकों के हिसाब से देखा जाए, तो पुराने वाहनों से प्रदूषण 10 से 25 गुना ज्यादा होता है। यदि ऐसे वाहनों का रख-रखाव काफी सावधानी से भी किया जाए, तो भी उनसे नए वाहनों के मुकाबले काफी ज्यादा धुआं निकलता है।

फिटनेस शुल्क में हो सकती है बढ़ोतरी

बताया जाता है कि ऐसे वाहनों के लिए कई अनुपालन नियम सख्त किए जा सकते हैं। ऐसे वाहनों के लिए फिटनेस शुल्क में बढ़ोतरी हो सकती है, पंजीकरण शुल्क बढ़या जा सकता है। इस नीति में ऐसे वाहनों को हतोत्साहित करने के प्रावधान हो सकते हैं। कड़े नियमों के तहत हर साल फिटनेस प्रमाणन को अनिवार्य किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो वाहन मालिक उसे रखने के बजाय उसे स्क्रैप में बेचना उचित समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed