फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari said Faulty road construction should be made non-bailable offence

Nitin Gadkari: 'सड़क निर्माण में खामियों को गैर-जमानतीय अपराध बनाया जाए', रोड की निराशाजनक हालत पर बिफरे गडकरी

Thu, 16 Jan 2025 06:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 16 Jan 2025 06:44 PM IST
सार

उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के मामले में दुनिया में भारत नंबर एक पर है। 

विज्ञापन
Nitin Gadkari said Faulty road construction should be made non-bailable offence
नितिन गडकरी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि अगर सड़क निर्माण में कोई खामी होती है, तो इसे गैर-जमानतीय अपराध बनाया जाना चाहिए। साथ ही सड़क ठेकेदारों तथा इंजीनियरों को दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

विज्ञापन


'पांच लाख हादसे हुए'
उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में भारत नंबर एक पर है। महज 2023 में पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सड़क निर्माण में खामी पाया जाना गैर जमानतीय अपराध होना चाहिए। इसके साथ ही ठकेदारों और इंजीनियरों को हादसों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। 2023 में पांच लाख हादसे हुए, जिनमें 1,72,000 लोगों की जान गई। इसमें से 66.4 फीसदी यानी 1,14,000 मरने वाले लोगों की उम्र महज 18 से 45 थी। वहीं, 10 हजार बच्चों की मौत हुई थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


55 हजार मौतें हेलमेट न पहनने के कारण
उन्होंने आगे कहा कि मंत्रालय का उद्देश्य 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को आधा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि 55,000 मौतें हेलमेट न पहनने के कारण और 30,000 मौतें सीट बेल्ट न पहनने के कारण हुईं। साथ ही, उन्होंने कहा कि मंत्रालय सड़कों पर ब्लैक स्पॉट (खतरनाक स्थान) को सुधारने के लिए 40,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। 


गडकरी ने उद्योग और अन्य संबंधित पक्षों से सरकार के साथ मिलकर ड्राइवर प्रशिक्षण और फिटनेस सेंटर स्थापित करने का आह्वान किया, ताकि देश में ड्राइवरों की कमी को दूर किया जा सके। 

क्या बोले उमाशंकर?
सड़क परिवहन सचिव वी उमाशंकर ने इस मौके पर कहा कि सड़क सुरक्षा की पहलों को एक जन आंदोलन में बदलने की जरूरत है और हर दुर्घटना के बिंदु को समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed