महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता ने बांधे गडकरी की तारीफ के पुलिंदे, कहा- 'गलत पार्टी में सही व्यक्ति'
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने भी उनकी सराहना की है। उन्होंने नितिन गडकरी को अपना पसंदीदा मंत्री भी बताया। अशोक चव्हाण ने कहा कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अपने काम को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। गडकरी के काम के लिए विपक्ष के नेता भी उनकी प्रशंसा करते हैं। वहीं अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने भी उनकी सराहना की है। रविवार को उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर कोरोना महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया। इसी दौरान, उन्होंने नितिन गडकरी को अपना पसंदीदा मंत्री भी बताया। अशोक चव्हाण ने कहा कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं।
अशोक चव्हाण ने रविवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे करने और कुल मिलाकर सात साल पूरे करने पर एक वर्चुअल प्रेस मीट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र ने सभी निर्णय लेने की शक्तियां अपने हाथों में रख ली हैं, लेकिन अब कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद राज्य सरकारों पर दोष मढ़ रही है।
मोदी सरकार में उनके पसंदीदा मंत्री को लेकर सवाल पूछे जाने पर अशोक चव्हाण ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी के बारे में अच्छे शब्द बोले जा सकते हैं। वे वैचारिक मतभेदों के बावजूद अन्य दलों के साथ संवाद बनाए रखते हैं। चव्हाण ने कहा कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। उनका महाराष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है, लेकिन उनकी शक्तियों को लगातार कम किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
Nitin Gadkari takes issues related to basic amenities & infrastructure in Maharashtra seriously. I praise his work either by writing articles or on Twitter. This doesn't mean that I support his political stand. He's right person in wrong party: Maharashtra Min Ashok Chavan (30.5) pic.twitter.com/54v7XizKVI
— ANI (@ANI) May 31, 2021
आरोप, मोदी सरकार ने देश को तबाह कर दिया
महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केंद्र पर निशाना साधा कहा, "पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी। करीब 12.21 करोड़ लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है। बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय अब भारत की तुलना में अधिक है। केंद्र की नीतियों ने देश को तबाह कर दिया है। चव्हाण ने आरोप लगाया कि केंद्र का महाराष्ट्र के प्रति सहायता और जीएसटी मुआवजे सहित सभी मोर्चों पर भेदभावपूर्ण रवैया है।