फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari Profile BJP Narendra Modi new Cabinet

24 साल में भाजयुमो के अध्यक्ष बन गए थे नितिन गडकरी, मोदी-1 सरकार में किया शानदार काम

Thu, 30 May 2019 07:13 PM IST
ललित फुलारा 24 साल में भाजयुमो के अध्यक्ष बन गए थे नितिन गडकरी, मोदी-1 सरकार में किया शानदार काम
24 साल में भाजयुमो के अध्यक्ष बन गए थे नितिन गडकरी, मोदी-1 सरकार में किया शानदार काम Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 30 May 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari Profile BJP Narendra Modi new Cabinet
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

नितिन गडकरी ने मोदी सरकार- 2 में केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली है। वह पहली मोदी सरकार में सबसे सफल मंत्री के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी छवि बेहद साफ-सुथरी है। वह राजनेता होने के साथ ही उद्यमी भी हैं। गडकरी साल 2010 से लेकर 2013 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। साल 2004 में गडकरी को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बनाया गया। संघ के बेहद करीबी माने जाने वाले गडकरी नागपुर से हैं। मोदी सरकार-1 में उन्हें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।आइए नितिन गडकरी के राजनीतिक करियर पर एक नजर डालते हैं..

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुई छात्र राजनीति
27 मई 1957 को महाराष्ट्र के नागपुर में पैदा हुए नितिन गडकरी का बचपन गरीबी में बीता। उन्होंने महाराष्ट्र से ही एमकॉम और फिर एलएलबी किया। गडकरी ने बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी किया हुआ है। उनकी पत्नी का नाम कंचन गडकरी है। नितिन गडकरी के तीन बच्चे हैं- निखिल, सारंग और केतकी।  राजनीति में गडकरी का पदार्पण छोटी उम्र में ही हो गया था। भारतीय जनता पार्टी के छात्र विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर गडकरी स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स में सक्रिय हुए। उन्होंने ही एबीवीपी का 28वां राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित किया। छात्र राजनीति से ही गडकरी को काफी तेज-तर्रार नेता माना जाता है। 

विज्ञापन


24 साल की उम्र में बनें भाजयुमो के अध्यक्ष
नितिन गडकरी 24 साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनें। जब गडकरी को भाजपा के नागपुर शहर का सचिव बनाया गया उन्होंने पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 32 साल की उम्र में गडकरी नागपुर शहर के एमएलसी बनें। वह लगातार 1990, 1996, 2002 और 2008 तक एमएलसी रहे। 1992 में नागपुर निगम चुनाव जीतने के बाद  ही असल मायने में गडकरी का राजनीतिक करियर शुरू हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


42 साल की उम्र में गडकरी महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता बनें। उन्हें भारत में पहला बायो-डिजल पंप लाने का श्रेय जाता है। 1979 में गडकरी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के सचिव रहे। 1985 में गडकरी नागपुर शहर के सचिव नियुक्त हुए। गडकरी 1995 से 1999 तक एमएसआरडीसी के संस्थापक चेयरमैन रहे। पिछले सरकार में नितिन गडकरी ने 26 मई को केंद्रीय मंत्री की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed