फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari in Ukhral says success of Aatmanirbhar Bharat can not be imagined without support of Manipur ahead of Assembly election

मणिपुर में बोले गडकरी: भाजपा ने कभी उत्तरपूर्व के साथ भेदभाव नहीं किया, राज्य के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध

Mon, 21 Feb 2022 04:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उखराल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उखराल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 21 Feb 2022 04:54 PM IST
सार

गडकरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को मणिपुर के सहयोग के बिना साकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
Nitin Gadkari in Ukhral says success of Aatmanirbhar Bharat can not be imagined without support of Manipur ahead of Assembly election
मणिपुर के उखराल में नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को चुनावी राज्य मणिपुर के उखराल में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर के सहयोग के बिना हम आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कल्पना नहीं कर सकते। भारतीय जनता पार्टी की सरकार मणिपुर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। 

विज्ञापन

 
गडकरी ने कहा कि राज्य में हाईवे के निर्माण के लिए कई परियोजनाओं का एलान किया जा रहा है। ये चुनाव किसी भी राजनीतिक दल का भविष्य बनाने नहीं जा रहे हैं, बल्कि मणिपुर के भविष्य का निर्माण करने जा रहे हैं। भाजपा आम जनता की पार्टी है, हम पूरे देश के बारे में सोचते हैं, हमने कभी भी उत्तरपूर्व के साथ भेदभाव नहीं किया। 
विज्ञापन


मणिपुर में 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। यहां इस समय मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अगुवाई में भाजपा की अपने क्षेत्रीय सहयोगी दलों के साथ गठबंधन की सरकार है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अकेली सबसे बड़ी पार्टी रहने वाली कांग्रेस इस बार यहां सत्ता में वापसी करने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed