फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari has shown how power can be used: NCP chief Sharad Pawar Pawar

एक मंच पर दो दिग्गज: शरद पवार ने खूब की गडकरी की तारीफ, कहा- उन्होंने दिखाया कैसे किया जाता है काम

Sat, 02 Oct 2021 07:18 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: Amit Mandal Updated Sat, 02 Oct 2021 07:18 PM IST
सार

शरद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों को लेकर नितिन गडकरी की खूब तारीफ की। पवार ने कहा कि मैं यहां इसलिए आया क्योंकि मुझे बताया गया कि गडकरी अहमद नगर में कई प्रोजेक्ट का उदघाटन करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Nitin Gadkari has shown how power can be used: NCP chief Sharad Pawar Pawar
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (file photo) - फोटो : PTI

विस्तार

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गडकरी ने दिखा दिया है कि शक्ति का उपयोग प्रभावी तरीके से किस तरह किया जा सकता है। प्रतिद्वंदी पार्टियों के ये दो दिग्गज नेता अहमदनगर में एक मंच पर शिरकत करते नजर आए थे। 

विज्ञापन


पवार ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में इसलिए आया क्योंकि मुझे बताया गया कि गडकरी अहमद नगर में कई प्रोजेक्ट का उदघाटन करने जा रहे हैं जिससे इस शहर की कई समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही मुझे बताया गया कि गडकरी चाहते हैं कि मैं इस कार्यक्रम में शिरकत करूं। 
विज्ञापन


पवार बोले- गडकरी के प्रोजेक्ट पर तुरंत शुरू होता है काम
एनसीपी सुप्रीमो ने कहा कि एक बार किसी परियोजना का शिलान्यास समारोह होने के बाद अक्सर कुछ नहीं होता है, लेकिन जब गडकरी की परियोजनाओं की बात आती है, तो समारोह के कुछ दिनों के भीतर काम शुरू हो जाता है। पवार ने कहा कि गडकरी एक बड़ा उदाहरण हैं कि कैसे एक जनप्रतिनिधि देश के विकास के लिए काम कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी प्रमुख ने कहा कि मुझे याद है कि गडकरी के यह जिम्मेदारी (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) संभालने से पहले लगभग 5,000 किमी. काम किया गया था। लेकिन उनके पदभार संभालने के बाद यह आंकड़ा 12,000 किमी. को पार कर गया है। 

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने क्षेत्र के किसानों को सलाह दी कि गन्ने का उपयोग केवल चीनी उत्पादन तक ही सीमित नहीं रहेगा और उन्हें इसे इथेनॉल के कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर भी सोचना चाहिए।

गडकरी ने दिया मंत्री को ये सुझाव 
वहीं, गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सड़क परियोजनाओं को क्रियान्वित करते हुए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्थानीय नदियों और नालों को भी साफ किया।

उन्होंने कहा कि मैं हसन मुश्रिफ (महाराष्ट्र ग्रामीण विकास मंत्री) को अहमदनगर जिले में जल संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में सोचने का सुझाव देता हूं। गडकरी ने कहा कि नदियों और तालाबों की गहराई बढ़ाने से भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। एनसीपी नेता मुश्रिफ, जो इस सूखे जिले के संरक्षक मंत्री भी हैं, समारोह में उपस्थित थे।  


सड़क परियोजनाओं पर दिया बड़ा बयान
इस बीच नितिन गडकरी ने एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि देश में विदेशी पेंशन और इंश्योरेंस फंड्स की ओर से सड़क संपत्तियों की खरीद की आशंका को कम किया जा रहा है। इसके लिए मोदी सरकार ने मौद्रिकरण योजना के तहत सड़क परियोजनाओं के आकार को कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि विदेशी फंड्स के पास बड़ी मात्रा में पूंजी होती है, जो दूसरे बाजारों में बहुत कम रिटर्न देती है। ऐसे में वे भारत में पैसा लगाते हैं। हम नहीं चाहते कि विदेशी हमारी संपत्ति के मालिक हों।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed