{"_id":"5bd54414bdec22697652aa95","slug":"nitin-gadkari-attacks-on-dynastic-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंशवादी राजनीति पर गडकरी का तंज, कहा- 'पहले पीएम के पेट से पीएम पैदा हुए'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वंशवादी राजनीति पर गडकरी का तंज, कहा- 'पहले पीएम के पेट से पीएम पैदा हुए'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी ने विपक्षी पार्टियों के वंशवादी राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले पीएम के पेट से पीएम पैदा हुए और सीएम के पेट से सीएम। विधायक के पेट से विधायक जबकि एमपी के पेट से एमपी पैदा हुए। लेकिन हमें इसे बदलना होगा। हम गरीब आबादी वाले एक समृद्ध राष्ट्र हैं। क्योंकि जिन्होंने देश पर राज किया उन्होंने अपने परिवारों को लाभ पहुंचाया।
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है। बीजेपी ऐसी पार्टी नहीं है जो जाति, धर्म, भाषा के आधार पर राजनीति करे।
उन्होंने कहा कि वाजपेई जी हमारे सबसे बड़े नेता थे लेकिन कभी भी पार्टी उनके या आडवाणी जी के नाम से नहीं पहचानी गई। राजनाथ जी और मैं भी पार्टी अध्यक्ष रहा हूं लेकिन पार्टी हमारे नामों से भी नहीं पहचानी गई।
नितिन गडकरी ने कहा कि तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र और तेलंगाना में पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 6 नदियों को जोड़ने की योजना बनी है। जिसपर करीब 2 लाख करोड़ की लागत आएगी।

We're a rich nation with poor population.Those who ruled benefitted their own families. PM ke paet se PM paida hua. CM ke paet se CM paida huye.MLA ke paet se MLA aur MP ke paet se MP paida huye.Democracy is close to being non-existent. We've to change this: Nitin Gadkari (27.10) pic.twitter.com/Ycfdkloiz6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 27, 2018