{"_id":"59a2c9244f1c1bc1478b45a5","slug":"niti-ayog-in-favour-to-hold-simultaneous-lok-sabha-and-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 से लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने के पक्ष में नीति आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2024 से लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने के पक्ष में नीति आयोग
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
चुना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए नीति आयोग ने वर्ष 2024 से लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ दो चरणों में चुनाव कराने का समर्थन किया है। सरकार के थिंक टैंक ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भारत में सभी चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और एक साथ होने चाहिए ताकि चुनाव प्रचार के कारण प्रशासनिक व्यवस्था में कम से कम व्यवधान पैदा हो।
आयोग ने कहा है कि साल 2024 से हम लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ दो चरणों में चुनाव कराने की प्रक्रिया की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। तीन वर्ष का कार्य एजेंडा, 2017-2018 से 2019-2020 वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नई प्रक्रिया लागू करने को लेकर विशेषज्ञों, थिंक टैंक, सरकारी अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित पक्षकारों का विशेष समूह गठित किया जाना चाहिए।