फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NITI Aayog proposes to create monitoring information platform to strengthen healthcare

नीति आयोग ने स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ करने के लिए निगरानी सूचना मंच बनाने का दिया प्रस्ताव

Tue, 15 Dec 2020 04:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Dec 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
NITI Aayog proposes to create monitoring information platform to strengthen healthcare
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत - फोटो : ANI

नीति आयोग ने देश की स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाने के लिए निगरानी सूचना मंच तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। नीति अयोग और कनाडा की मनितोबा यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से तैयार ‘विजन 2035 : पब्लिक हेल्थ सर्विलांस इन इंडिया’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक जन स्वास्थ्य निगरानी मंच को भारत की तीन स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ एकीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन


नीति आयोग ने कहा कि देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड पर आधारित होगी, जिसमें यूनीक हेल्थ आइडेंटिफायर के जरिये लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी सूचनाओं को एक ही स्थान पर एकत्र रखा जाएगा। आयोग के मुताबिक हर बार क्लिनिक जाने, जांच के लिए लैब जाने या दवा के लिए जाने और किसी खास रोग नियंत्रण कार्यक्रम के लिए इसका उपयोग होगा।
विज्ञापन



आयोग ने सोशल मीडिया, मोबाइल और भागीदारी निगरानी व्यवस्था के इस्तेमाल से डाटा साझा करने के सिस्टम को दुरुस्त करने, उसके विश्लेषण और प्रसार के लिए तंत्र बनाने की भी पैरवी की। निगरानी सूचना मंच कार्रवाई के लिए उचित रिपोर्ट को स्वत: उत्पन्न करेगा। आयोग ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी का उद्देश्य महामारी के प्रसार का पूर्वानुमान बताना होना चाहिए। नीति आयोग की रिपोर्ट को इसके उपाध्यक्ष राजीव कुमार और सदस्य विनोद पॉल ने जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed