फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Niti Aayog Meeting PM modi four CM including Mamata Kejriwal KCR not participating news updates

NITI Aayog Meeting: पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज; ममता, केजरीवाल समेत चार सीएम ने किया किनारा

Sat, 27 May 2023 05:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 27 May 2023 05:27 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस महीने की शुरुआत में बैठक में भाग लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन बाद में मना कर दिया। राज्य के वित्त मंत्री और मुख्य सचिव को भेजने के तृणमूल सरकार के अनुरोध को केंद्र ने ‘मना’ कर दिया है।

विज्ञापन
Niti Aayog Meeting PM modi four CM including Mamata Kejriwal KCR not participating news updates
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की शनिवार को होने वाली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग नहीं लेने का एलान किया है। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) शामिल हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिख कर कहा कि दिल्ली में नौकरशाहों के तबादले पर केंद्र के हालिया अध्यादेश के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। आप नेता ने कहा कि अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली ही नहीं, पूरे देश के लोगों में जबरदस्त विरोध है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री करेंगे बैठक की अध्यक्षता
नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक शनिवार को प्रगति मैदान में होगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत@2047 : टीम इंडिया की भूमिका है। आयोग ने एक बयान में कहा कि बैठक में एमएसएमई, बुनियादी ढांचा और निवेश, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण, कौशल विकास, और गति शक्ति सहित प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री या उपराज्यपालों को बैठक में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने पहले हां कहा, बाद में पलटीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस महीने की शुरुआत में बैठक में भाग लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन बाद में मना कर दिया। राज्य के वित्त मंत्री और मुख्य सचिव को भेजने के तृणमूल सरकार के अनुरोध को केंद्र ने ‘मना’ कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed