फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman said that do not put words in her mouth regarding CAG report

CAG रिपोर्ट पर रक्षामंत्री ने कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए

Mon, 11 Sep 2017 02:48 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 11 Sep 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman said that do not put words in her mouth regarding CAG report

सेना में हथियारों की कमी को लेकर आई कैग की रिपोर्ट पर देश की नई रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सीएजी मामले पर उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए।

विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि एक पत्रकार से बातचीत में उन्होंने आर्मी के लिए हथियारों की उपलब्धता का जिक्र किया था, लेकिन कैग की रिपोर्ट पर उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि सेना के लिए खरीदे जाने वाले हथियारों की एक तय प्रक्रिया होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिसका जैसा बयान हो उसे वैसा ही पेश किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 
दरअसल, हाल ही में कैग रिपोर्ट ने भारतीय सेना के अंदर मौजूद की एक बड़ी खामी को उजागर किया था। रिपोर्ट में कहा गया कि सेना के पास 10 दिन के युद्ध के लिए  गोले-बारूद का ही भंडार है। रिपोर्ट को कैग ने संसद में भी पेश किया। वहीं 2015 में भी कैग ने रिपोर्ट जारी की थी जिसमें 20 दिन के भंडारण क्षमता की बात कही थी।


वहीं चीन के साथ हो चले डोकलाम विवाद और पाकिस्तान के साथ आए दिन टकराव के बीच यह चिंता की बात उठी थी कि युद्ध की स्थिति में भारत लंबी चलने वाली लड़ाई में ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा। लेकिन कैग की इस रिपोर्ट के पीछे आयुध कारखाना बोर्ड, लालफीताशाही, नौकरशाही और मेक इन इंडिया को जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed