{"_id":"5e05461d8ebc3e87ea506a06","slug":"nirmala-sitharaman-releases-postage-stamp-to-commemorate-contribution-of-dri","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरआई के योगदान को लेकर वित्त मंत्री सीतारमण ने जारी किया डाक टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीआरआई के योगदान को लेकर वित्त मंत्री सीतारमण ने जारी किया डाक टिकट
Fri, 27 Dec 2019 05:15 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 27 Dec 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राजस्व खुफिया निदेशालय के योगदान का सम्मान करते हुए डाक टिकट जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि यह डाक टिकट डीआरआई की विशिष्ट सेवाओं और गौरवशाली योगदान को रेखांकित करते हुए जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर सीतारमण ने अधिकारियों के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर डीआरआई को बधाई दी और कहा कि सर्वोच्च खुफिया एजेंसी देश की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ-साथ तस्करी का मुकाबला करने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
बता दें कि राजस्व खुफिया निदेशालय का गठन चार दिसंबर, 1957 को किया गया था, जो तस्करी के खतरे का मुकाबला करने के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड की एक शीर्ष खुफिया एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन
स्थापना के बाद से अब तक डीआरआई ने खुद को प्रमुख खुफिया एजेंसी के रूप में स्थापित किया है। डीआरआई नकली भारतीय करेंसी नोट( एफआईसीएन), नशीले पदार्थों, सोना, हथियार और गोला-बारूद, वन्यजीव, सांस्कृतिक विरासत और वाणिज्यिक धोखाधड़ी से लेकर कई मामलों में अपने खुफिया इनपुट के साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय एजेंसियों के विश्वास की कमान संभाल रही है।