{"_id":"6251b8257cdd6809fd19a5c2","slug":"nirmala-sitharaman-joins-new-dialogue-series-of-bharatiya-janata-yuva-morcha-talks-on-policy-related-topics","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा: भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई वार्ता श्रृंखला में पहुंचीं निर्मला सीतारमण, नीति संबंधी विषयों पर बातचीत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चर्चा: भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई वार्ता श्रृंखला में पहुंचीं निर्मला सीतारमण, नीति संबंधी विषयों पर बातचीत
Sat, 09 Apr 2022 10:15 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:15 PM IST
सार
निर्मला सीतारमण ने इस चर्चा के दौरान अपनी पसंदीदा किताबों, रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में अपने अनुभवों को भी साझा किया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (file photo)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई वार्ता श्रृंखला के उद्घाटन सत्र में 30 युवाओं और गतिशील भारतीयों के साथ चर्चा की। वित्त मंत्री ने इस दौरान विभिन्न नीति संबंधी विषयों पर बात की। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सीतारमण ने मोदीनामिक्स (Modinomics), मंत्रालय का कोविड दृष्टिकोण, रोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल अर्थव्यवस्था, डिजिटल करेंसी, आर्थिक विकास का भविष्य और देश के सामने बड़ी चुनौतियों जैसे विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण ने इस चर्चा के दौरान अपनी पसंदीदा किताबों, रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में अपने अनुभवों को भी साझा किया। इससे पहले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है। इसीलिए देश की नीति बनाते समय युवाओं की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर भी गौर करना जरूरी है।
विज्ञापन
आपसी बातचीत और संवाद लोकतंत्र में सामंजस्य बिठाने और समावेशी विकास के विजन को साकार करने का सशक्त माध्यम है। बता दें कि भाजयुमो ने एक नई वार्ता श्रृंखला शुरू की है। इसमें देश भर के युवाओं को शीर्ष मंत्रियों और नेताओं के साथ सीधे संवाद करने का मौका मिलता है। इस चर्चा के दौरान नीति निर्माण की बारीकियों को समझने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन