फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman invokes Mahabharata; Kharge hits back

Budget 2022: वित्त मंत्री ने किया महाभारत के श्लोक का जिक्र, खड़गे बोले- बजट अर्जुन-द्रोणाचार्य के लिए, एकलव्य के लिए नहीं 

Tue, 01 Feb 2022 09:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 01 Feb 2022 09:39 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते समय महाभारत के श्लोकों का जिक्र किया तो विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उसी अंदाज में पलटवार किया।  

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman invokes Mahabharata; Kharge hits back
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

महाकाव्य महाभारत के एक श्लोक का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कर प्रणाली को और सरल बनाने और स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए कदमों की घोषणा की। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सीतारमण पर निशाना साधने के लिए महाभारत का हवाला दिया और दावा किया कि बजट जंगल जनजाति के 'एकलव्य' के लिए नहीं था।

विज्ञापन


वित्त मंत्री बोलीं, धर्म के अनुरूप टैक्स लेना चाहिए  
सीतारमण ने महाभारत में शांति पर्व से एक पंक्ति को उदघृत करते हुए कहा, राजा को किसी भी ढिलाई को छोड़कर और धर्म के अनुरूप राज्य पर शासन करने के साथ-साथ धर्म के अनुरूप कर इकट्ठा करके जनता के योगक्षेम (कल्याण) की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचीन ग्रंथों से ज्ञान प्राप्त कर सरकार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन


खड़गे बोले- एकलव्य के लिए नहीं है बजट
वित्त मंत्री ने कहा, इस बजट के प्रस्ताव स्थिर और पूर्वानुमान कर व्यवस्था की हमारी घोषित नीति को जारी रखते हुए और अधिक सुधार लाने के इरादे के साथ एक भरोसेमंद कर व्यवस्था स्थापित करने के हमारे दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि बजट केवल अमीरों के लिए है। खड़गे ने कहा, जैसा कि मैं समझता हूं, यह बजट अर्जुन और द्रोणाचार्य के लिए है न कि एकलव्य के लिए। इस बजट में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णव ने कहा- रुकी परियोजनाएं शुरू होंगी
बजट पर बोलते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बजट में रेलवे को 1,37,000 करोड़ रुपए का कैपिटल निवेश का सहयोग दिया गया है। इससे रेलवे में कई सालों से जो परियोजनाएं रुकी हुई थीं, उनको फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज वंदे भारत ट्रेन का पहला वर्जन चल रहा है। उसका अब दूसरा वर्जन आ रहा है, उसका अभी उत्पादन हो रहा है। अप्रैल से वंदे भारत ट्रेन के दूसरे वर्जन की टेस्टिंग शुरू होगी। अगस्त, सितंबर से फैक्ट्री से उसकी हर महीने 7-8 ट्रेनें निकलेंगी।

गोयल ने साधा राहुल पर निशाना
बजट को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बजट को समझने के लिए समझदारी तो चाहिए, उनको आंकड़े देखने नहीं आते इसलिए उन्हें (राहुल गांधी) ज़ीरो सम दिखता है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक जो डिजिटल करेंसी जारी करेगी वो ऑफिसियल लीगल टेंडर होगा। प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को सरकार लीगल टेंडर नहीं मानती, अगर उसे कोई संपत्ति के रूप में रखना चाहें तो रखते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी प्रतिक्रिया 
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट मजबूत बुनियादी ढांचा, अधिक निवेश, विकास और रोजगार लेकर आया है। बजट का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को बदलना है जिसमें क्रेडिट सुनिश्चित करना, एमएसपी रिकॉर्ड करना से लेकर खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करना शामिल है।

किसने-क्या कहा...

  • केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड  ने कहा कि हर क्षेत्र में विकास कैसे हो, इसका ध्यान बज़ट में रखा गया है। 25 साल आगे तक के विज़न को देखते हुए बज़ट बनाया गया है। हमें भरोसा है कि इस बज़ट से देश के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पिछली बार कृषि का बजट 1,23,000 करोड़ रुपए था, इस बार कृषि का बजट 1,32,000 करोड़ रुपए हैं। बजट में सभी का ध्यान रखा गया है। जो-जो सुविधाएं आम लोगों को चाहिए, बजट में उसका प्रावधान किया गया है।


विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करेंगे राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed