{"_id":"59f33b264f1c1bcf538b9638","slug":"nirmala-sitharaman-holds-talks-with-french-defence-minister-over-defence-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस की रक्षा मंत्री से मिलीं निर्मला सीतारमण, रक्षा मुद्दों पर हुई अहम बातचीत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फ्रांस की रक्षा मंत्री से मिलीं निर्मला सीतारमण, रक्षा मुद्दों पर हुई अहम बातचीत
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और फ्रांस ने शुक्रवार को रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए विस्तृत बातचीत की। दोनों देशों ने साथ मिल कर मिलिट्री प्लेटफॉर्म बनाने, विकसित करने और समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली ने क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत की। इनमें विभिन्न रक्षा परियोजनाओं के लिए अहम टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर भी बात हुई।
विज्ञापन
फ्रेंच दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्ली के दौरे का उद्देश्य फ्रांस के साथ भारत के रक्षा सहयोग के सभी आयामों को मजबूत करना था। भारत, एशिया में फ्रांस का बड़ा रणनीतिक साझीदार है।
विज्ञापन
पढ़ें- आर्म्स डीलर से वाड्रा के 'कनेक्शन' पर बोलीं रक्षामंत्री- कांग्रेस की चुप्पी बयां कर रही सबकुछ
दो दिवसीय भारत दौरे पर आईं पार्ली प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मिलेंगी। वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रोन की आगामी भारत यात्रा की भी बुनियाद तैयार करेंगी।
फ्रांस की रक्षा मंत्री भारत सरकार से राफेल फाइटर विमानों का एक और ऑर्डर हासिल करने पर जोर देंगी। पिछले साल भारत से 58,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमानों का सौदा हुआ था।