फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case Live: निर्भया के सभी दोषियों के परिजन पहुंचे अस्पताल, शव अंत्येष्टि के लिए सौंपा गया

Fri, 20 Mar 2020 08:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Mar 2020 08:22 PM IST
खास बातें

फांसी की सजा पाए निर्भया के गुनहगार आखिरकार सात साल, तीन महीने और तीन दिन बाद अपने अंजाम पर पहुंच गए। निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार तड़के 5:30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की ओर से फांसी टलवाने के लिए दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी, जिसके बाद दोषियों के वकील ने फांसी की सजा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जिसे शीर्ष अदालत ने भी खारिज कर दिया। सुबह 5.30 बजे चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। जानिए मामले का ताजा हाल...

विज्ञापन
Nirbhaya Case Convicts Hanging Latest News Live Tihar Jail Delhi Updates in Hindi
निर्भया के दोषी - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

12:51 PM, 20-Mar-2020

दोषियों के शव अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंपे गए

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्याकांड के चारों दोषियों के शव पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि के लिए शुक्रवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए। तिहाड़ जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दोषियों के शवों का पोस्टमार्टम यहां दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में किया गया।

दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक चलती बस में पैरामेडिकल की 23 वर्षीय एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म एवं उस पर हमले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।

जेल अधिकारियों ने बताया कि शवों को आधे घंटे तक फंदे से लटका कर रखा गया, जो जेल नियमावली के मुताबिक फांसी पर चढ़ाने के बाद एक अनिवार्य प्रक्रिया है।

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने कहा कि शवों की डॉक्टरों द्वारा जांच किए जाने और और चारों को मृत घोषित किए जाने के बाद, उन्हें पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया। बाद में उनके शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। 

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अक्षय का शव बिहार के औरंगाबाद स्थित उसके गांव ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुकेश के परिजन उसका शव राजस्थान ले जाएंगे। विनय और पवन के शवों को दक्षिण दिल्ली स्थित रविदास कैम्प में मौजूद उनके घर ले जाया जाएगा।

इससे पहले, उनके परिजन पोस्टमार्टम को लेकर आवश्यक कागजी कार्यवाही के डीडीयू अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल और खासतौर पर मुर्दाघर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह पहला मौका है जब दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेल में चार दोषियों को फांसी दी गई। इस जेल में करीब 16,000 कैदी रखे गए हैं।

 

12:11 PM, 20-Mar-2020

रवि शंकर प्रसाद ने कहा- काश यह पहले हो जाता

रवि शंकर प्रसाद ने दोषियों की फांसी के बाद कहा है कि सभी दोषी जिन्होंने विभत्स अपराध किए उन्हें मौत की सजा मिली। काश ये पहले ही हो जाता। आज वो दिन भी है जो दिखाता है कि कैसे कुछ लोग जिन्हें फांसी की सजा मिली उन्होंने कैसे न्याय व्यवस्था को सात साल तक अपने हक में इस्तेमाल कर न्याय में सात साल की देरी कराई।
विज्ञापन
11:28 AM, 20-Mar-2020

प्रधानमंत्री ने कहा- न्याय हुआ

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर ट्वीट कर कहा कि न्याय की जीत हुई। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका अत्यधिक महत्व है। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाए, जहां समानता और अवसर पर जोर दिया जाए। 
11:27 AM, 20-Mar-2020

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने कहा करेंगे आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने निर्भया के दोषियों की फांसी पर कहा है कि आईपीसी और सीआरपीसी की सभी खामियां इस केस में खुलकर सामने आ गई हैं। ऐसे मामलों में त्वरित सजा मिलनी चाहिए। इसलिए सरकार आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव लाना चाहती है।
11:13 AM, 20-Mar-2020

स्मृति ईरानी बोलीं- देरी से हुआ पर मिला न्याय

निर्भया के दोषियों की फांसी पर स्मृति ईरानी ने कहा है कि न्याय में देरी हुई लेकिन अंत में इंसाफ हुआ। यह उन सभी लोगों के लिए संदेश है जो महिलाओं पर अत्याचार करते हैं और सजा से बच जाते हैं।
 
10:53 AM, 20-Mar-2020

अक्षय का परिवार दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंच चुका है

अक्षय का परिवार दीनदयाल अस्पताल पहुंच चुका है। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें अक्षय का शव सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:06 AM, 20-Mar-2020

दोषियों ने नहीं जाहिर की आखिरी इच्छाः अधिकारी

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के चारों दोषियों ने फांसी दिए जाने से पहले कोई आखिरी इच्छा जाहिर नहीं की थी।
10:06 AM, 20-Mar-2020

दोषियों की फांसी निर्भया को सच्ची श्रद्धांजलि है : जांचकर्ता

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के जांच अधिकारियों ने शुक्रवार को चारों दोषियों की फांसी को फिजियोथेरेपी की 23 वर्षीय छात्रा को ‘सच्ची श्रद्धांजलि’ बताया जिसके साथ दक्षिण दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में बर्बरता की गई थी।
09:18 AM, 20-Mar-2020

12.30 बजे तक पूरा होगा पोस्टमार्टम

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि न्यायिक फांसी के पोस्टमार्टम और साधारण पोस्टमार्टम में अंतर होता है। पोस्टमार्टम 12.30 बजे तक पूरा होने की बात कही जा रही है।
09:17 AM, 20-Mar-2020

दोषियों के परिवार को शव लेते वक्त लिखित में देनी होगी ये बात

दोषियों के परिवार को शवों को लेते वक्त यह लिखकर देना होगा कि वह लोग अंतिम संस्कार के वक्त कोई प्रदर्शन आदि नहीं करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed