फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi uncle Mehul Choksi to bring India, process Start

नीरव के मामा मेहुल चोकसी को भी एंटीगुआ से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 21 Mar 2019 12:10 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 21 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nirav Modi uncle Mehul Choksi to bring India, process Start
मेहुल चोकसी (फाइल)
भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके मामा और पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने चोकसी को प्रत्यर्पित करने को लेकर एंटीगुआ की एजेंसियों को दस्तावेज भेजे हैं और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई। लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी भी इसी प्रक्रिया के तहत की गई है।
विज्ञापन

  
सूत्रों का कहना है कि चोकसी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जांच एजेंसियां एंटीगुआ की ओर से जवाब मिलने का इंतजार कर रही हैं। चोकसी ने पिछले साल भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के बाद एंटीगुआ की नागरिकता ली थी। पिछले साल अगस्त में भारत ने एंटीगुआ से चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन


नीरव के जल्द प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन के संपर्क में भारत

भारत ने लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि पीएनबी घोटाले के आरोपी को जल्द से जल्द प्रत्यर्पित किए जाने को लेकर ब्रिटेन के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार इस मामले पर लगातार ब्रिटेन के साथ संपर्क बनाए हुए है। हम नीरव के जल्द से जल्द प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed