{"_id":"5d8d1ece8ebc3e939d46a9c4","slug":"nirav-modi-opposes-plea-to-declare-him-fugitive-economic-offender","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव ने खुद को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की याचिका को दी चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीरव ने खुद को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की याचिका को दी चुनौती
Fri, 27 Sep 2019 01:55 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:55 AM IST
सार
ईडी ने जुलाई 2018 में एफईओ कानून के तहत यह याचिका दायर की थी
आवेदन नीरव के मामा मेहुल चोकसी ने दायर किए हैं
पीएनबी घोटाले में चोकसी भी आरोपी है और इन दिनों एंटीगुआ में शरण लिए हुए है
विज्ञापन
नीरव मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएनबी धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी ने बृहस्पतिवार को विशेष अदालत से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका को रद्द करने का आग्रह किया उसमें उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग की गई है। ईडी ने जुलाई 2018 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) कानून के तहत यह याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
नीरव के वकील ने विशेष जज वीसी बार्डे के समक्ष दाखिल आवेदन में दावा किया है कि ईडी प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत दर्ज बयानों और सुबूतों के आधार पर एफईओ कानून के तहत कार्रवाई करना चाहता है। यह एफईओ कानून के तहत जायज नहीं है।
विज्ञापन
एक अन्य याचिका में उसने दावा किया है कि एजेंसी की उनकी संपत्ति को जब्त करने की मांग वाली याचिका भी एफईओ कानून का पालन नहीं करती है। इसी तरह के आवेदन नीरव के मामा मेहुल चोकसी ने दायर किए हैं। पीएनबी घोटाले में चोकसी भी आरोपी है और इन दिनों एंटीगुआ में शरण लिए हुए है।
विज्ञापन